Premsukh Delu : पटवारी से IPS बनने वाले प्रेमसुख डेलू के नाम से Twitter पर बने फेक अकाउंट, दर्ज करवाई FIR

अहमदाबाद, 24 अप्रैल। धोरों की धरती राजस्थान में जन्मे काबिल पुलिस अफसर प्रेमसुख डेलू अपने जीवन संघर्ष और मॉटिवेशनल स्पीच के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आज फिर इनकी चर्चा हो रही है। इस बार वजह बना है सोशल मीडिया। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर व फेसबुकपर फर्जी अकाउंट बना लिए गए हैं। उनके खिलाफ अब आईपीएस प्रेमसुख डेलू कड़ा कदम उठाया है। अहमदाबाद के सैटेलाइट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

ट्विटर टीम को शिकायत की

ट्विटर टीम को शिकायत की

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में प्रेमसुख डेलू ने बताया कि एक माह पहले उन्होंने ट्विटर टीम को मेल करके जानकारी दी थी कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट बने हुए हैं, जिन्हें हटाया जाए। इस पर ट्विटर ने कुछ अकाउंट तो हटा दिए, मगर कुछ अभी भी बाकी हैं।

 फेसबुक पर शेयर की यह जानकारी

फेसबुक पर शेयर की यह जानकारी

इनके लिए आईपीएस प्रेमसुख डेलू ने 24 अप्रैल को अपने फेसबुक अकाउंट पर ट्विटर वाले दो फर्जी अकाउंट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा कि 'ये दोनों ट्विटर अकाउंट फेक हैं। कोई मेरे नाम, पदनाम और फोटो का अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए यूज करने कोशिश कर रहा है। कृपया इन्हें unfollow और report करें। इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुजरात एटीएस जुटी जांच में

गुजरात एटीएस जुटी जांच में

प्रेमसुख डेलू आईपीएस के अनुसार उनके नाम से बनाए गए फर्जी ट्विटर हैंडल से ट्वीट व कमेंट करने वालों पर गुजरात एटीएस कड़ी नजर रख रही है। मामले की जांच में जुटी गुजरात एटीएम ने ऐसे एक अकाउंट को सस्पेंड भी करवाया है। साथ ही ये फर्जी अकाउंट बनाने वाले के आईपी एड्रेस ट्रेस किए जा रहे हैं।

 ये हैं इनकी अधिकृत आईडी

ये हैं इनकी अधिकृत आईडी

आईपीएस प्रेमसुख डेलू युवाओं के रोल मॉडल हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। यहां भी युवाओं को मॉटिवेट करते रहते हैं। प्रेमसुख डेलू के नाम काफी फर्जी आईडी बनी हुई हैं। बहुत सारे लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर उनकी अधिकृत आईडी कौनसी हैं। इस समस्या को देखते हुए खुद प्रेमसुख डेलू ने वन इंडिया हिंदी से अपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अधिकृत आईडी शेयर की है।

 कौन हैं आईपीएस प्रेमसुख डेलू?

कौन हैं आईपीएस प्रेमसुख डेलू?

प्रेमसुख डेलू नाम संघर्ष, मेहनत और कामयाबी की मिसाल है। इनका जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव रासीसर में 3 अप्रैल 1988 को हुआ था। साल 2010 से लेकर 2015 तक प्रेमसुख डेलू 12 बार सरकारी नौकरी लग चुके हैं। इन्होंने पटवारी से आईपीएस बनने तक का सफर तय किया है। साल 2015 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 170 रैंक से उत्तीर्ण की। गुजरात कैडर के आईपीएस हैं। वर्तमान में अहमदाबाद में डीसीपी जोन 7 के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

हाल ही विवाह बंधन में बंधे हैं प्रेमसुख डेलू

हाल ही विवाह बंधन में बंधे हैं प्रेमसुख डेलू

बता दें कि आईपीएस प्रेमसुख डेलू इसी साल 25 फरवरी को विवाह बंधन में बंधे हैं। बीकानेर स्थित श्री गणेशम रिसोर्ट में इन्होंने भानूश्री संग सात फेरे लिए हैं। विश्नोई समाज से ताल्लुक रखने वाले प्रेमसुख की पत्नी भाग्यश्री बीकानेर की रहने वाली हैं। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+