पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर कार चढ़ा दी, थाने में रिपोर्ट लिखा आई कि वो हादसे में मरे

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद शहर के कारंज थाने के एक कॉन्स्टेबल अश्विनकुमार कांतिलाल चावड़ा की मौत का खुलासा हो गया है। कांतिलाल चावड़ा किसी हादसे में नहीं मरे, बल्कि उनकी पत्नी ने उन्हें प्रेमी संग मिलकर खुद ही मारा। कांतिलाल पर दोनों ने कार चढ़ा दी थी। उसके बाद कांतिलाल की पत्नी ने थाने में खुद ही शिकायत दर्ज कराई कि वो एक ​एक्सीडेंट में गुजर गए हैं।

पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया

संवाददाता के अनुसार, घटना में दोषी पाई कॉन्स्टेबल की पत्नी औ उसके प्रेमी को एलसीबी ने धर लिया है। उन दोनों के साथ ही एक ड्राइवर को भी पकड़ा गया। बाद में तीनों ने कॉन्स्टेबल की हत्या की कहानी सुनाई। बता दें कि, 29 जनवरी को मृतक की पत्नी निशाबेन चावड़ा ने प्रांतिज पुलिस थाने में अपने पति अश्विनकुमार (39 वर्षीय) की मौत होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

अवैध संबंधों के बारे में भनक लगी तो साजिश रची

अवैध संबंधों के बारे में भनक लगी तो साजिश रची

निशाबेन चावड़ा ने कहा था कि, मेरे पति एक अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी होकर मरे। वहीं, पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल जारी रखी। पता चला कि, निशाबेन का किसी से अफेयर चल रहा है। तब पुलिस ने मनीष कुमार नामक शख्स का पता लगाया। कड़ी पूछताछ करने पर षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ। उन दोनों ने बताया कि, अश्विनकुमार को हमारे अवैध संबंधों के बारे में भनक लग गई थी, जिसके बाद हमने उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।

शराब के नशे में धुत किया, फिर मारा

शराब के नशे में धुत किया, फिर मारा

मनीष कुमार और निशा ने अपने प्लान के तहत अश्विनकुमार को शराब के नशे में धुत किया। उसके बाद ड्राइवर नीलेश की मदद से उसे कार में बिठाकर प्रांतिज के सुखड़ गांव ले गए। जहां उसका गला दबाने के बाद रास्ते पर फेंक दिया और बाद में उसके ऊपर कार चढ़ा दी। इस तरह वारदात को एक्सीडेंट का चोला पहनाया था।

कॉन्स्टेबल के दो बेटे और माता-पिता असहाय हुए

कॉन्स्टेबल के दो बेटे और माता-पिता असहाय हुए

अब पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई सेंट्रो कार समेत इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनैतिक संबंधों के कारण पति को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी को लोग दुत्कार रहे हैं। वहीं, बेटे के मारे जाने से उसके माता-पिता असहाय हो गए हैं। कॉन्स्टेबल के दो बेटे भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+