कबाड़ की आड़ में गोल्ड स्मगलिंग, मालिक की कार और कंटेनर के अंदर मिला 100 किलो सोना
Ahmedabad news, अहमदाबाद। गुजरात के जामनगर शहर के जीआईडीसी फेस-2 स्थित ब्रासपार्ट फैक्टरी में DRI समेत केन्द्रीय जांच एजेंसियों ने रेड कर कबाड़ की आड़ में हो रहे सोने के स्मगलिंग का पर्दाफाश किया है। इस फैक्टरी में तकरीबन 100 किलो सोना जप्त किया गया है। दो दिन पहले मुंबई में हुई रेड के दौरान जामनगर के बारे में जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की जाने की खबर सूत्रों के माध्यम से सामने आई है।

जीआईडीसी फेस-2 स्थित ब्रासपार्ट कंपनी द्वारा विदेश से मंगवाए जाते पितल के साथ सोने की तस्करी किये जाने की जानकारी डीआरआइ को मिली। जिसके चलते शुक्रवार देर शाम डीआरआइ समेत केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा गुप्त तरीके से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें कबाड़ के कंटेनर और मालिक की कार से बड़ी मात्रा में सोना मिलने से एजेंसियां भी चौंक गईं।
बता दें कि शुक्रवार देर शाम शुरू हुई जांच शनिवार के पूरे दिन चली। जिसमें तकरीबन 100 किलो सोना भी बरामद किया गया। मुंबई में पकड़े गए सोने की तस्करी के रैकेट में यहां की जानकारी सामने आई है। फ़िलहाल सोना जप्त कर जांच एजेंसियां मुंबई रवाना हुई हैं। कंपनी मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications