VIBRANT GUJARAT: स्टार्टअप ने पेश किया हजारों को रोजगार का मॉडल
Gujarat News, अहमदाबाद। अहमदाबाद में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट में फार्म 2 डोर (Farm2door) के नाम से एक स्टार्टअप ने अपना मॉडल पेश किया है, जो कुछ दिनों में अहमदाबाद में शुरू भी हो जाएगा। ये सुविधा लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल सकेगी। जिसके तहत आप घर पर भी ताजे फल मंगाकर इसका लाभ उठा पाएंगे।

ऐसा होगा बिजनेस मॉडल
कंपनी के को-फाउंडर मौलिक मोकरिया ने बताया कि हम किसानों के साथ संयुक्त उद्यम लगाएंगे। उनके खेत से ही तुरंत पैकिंग करके फल अहमदाबाद लेकर आएंगे और फल की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से होगी। अगर कोई घर बैठे ही फल मंगवाना चाहता है तो हमारी ऐप के जरिए मिल जाएगा और अगर अपने घर के सामने ही हमारे कार्ट से ऑफलाइन खरीदना चाहें तो भी मिल जाएंगे।
वहीं, फार्म 2 डोर (Farm2door) के नाम से शुरू हो रहे इस स्टार्टअप को मारुती कूरियर ने फंड किया है, मारुती कूरियर के चेयरमैन रामभाई ने कहा कि हम 33 सालों से कूरियर बिजनेस में है ऐसे में हमारी ये सुविधा लोगों को जल्द से जल्द ताजे फल उपलब्ध करने में समर्थ है। साथ ही इस स्टार्टअप से 10 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा जिनको लेकर हम लोगों को स्वास्थ्य और अच्छे फल उपलब्ध करायेंगे ताकि बीमारियों से लोगों को जूझना न पड़े।
कितने कार्ट दौड़ेंगे?
कंपनी के को-फाउंडर मौलिक मोकरिया ने बताया कि कुछ दिनों में अहमदाबाद में 25 से अधिक कार्ट दौड़ने लगेंगे। कुछ महीनों बाद ये संख्या बढ़कर 200 से 300 तक हो जाएगी। वहीं, इससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा इसके बाद देशभर के मेट्रो सिटीज में यह लॉन्च किया जाएगा।
सस्ते मिलेंगे फल?
कंपनी का दावा है कि फल का जो मार्केट रेट है, उसके हिसाब से हमारे फल 40% से 50% तक सस्ते होंगे।












Click it and Unblock the Notifications