रोने से चुप नहीं हुई तो महिला ने अपनी ढाई महीने की बच्ची को टॉयलेट के टैंक में फेंका, मौत

अहमदाबाद. गुजरात में पलसाणा की सिद्धेश्वर पार्क सोसायटी में एक महिला ने अपनी बच्ची को मार दिया। उसने ढाई माह की बेटी को टॉयलेट के टैंक में फेंक दिया था। वह बच्ची रो रही थी, चुप न होते देख महिला गुस्सा हो गई। जिसके बाद उसने बच्ची पर यूं गुस्सा उतारा। पता चलने पर अन्य लोगों ने बच्ची को निकाला। उसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह मर चुकी थी।

Mother Throws her innocent girl In Toilet Tub, Dies

संवाददाता के अनुसार, बच्ची का नाम खुशी था। उसे मूल रूप से भावनगर की रहने वाली महिला मयूरी ने पलसाणा के सिद्धेश्वर पार्क सोसायटी निवासी नवीन किशोर गोहील के यहां उस बच्ची को जन्म दिया था। पति नवीन एक निजी कंपनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता है। नवीन जब 2017 में सूरत के अडाजण में पंडाल डेकोरेशन कंपनी में काम करता था, वहीं उसे मयूरी से प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

4 नवंबर 2019 में मयूरी ने खुशी को जन्म दिया था। पिछले दस दिनों से मयूरी को बुखार था, ऐसे में उसकी दवाएं चल रही थीं। एक रोज खुशी रोने से चुप नहीं हुई तो उसने खुशी को वेस्टर्न टॉयलेट के टब में फेंक दिया। बाद में मयूरी रोने लगी। कुछ देर बाद नवीन वहां आया और पूछा कि क्यों रो रही है। तब मयूरी ने कहा कि बच्ची को टॉयलेट में फेंक दिया है।

नवीन ने देखा कि बच्ची ओंधे मुंह टॉयलेट के टब में है। नवीन उसे वहां से निकालकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद नवीन ने पलसाणा थाने में पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। हत्यारोपी महिला का कहना है कि उसे दिमागी बुखार हा गया था। इसलिए ऐसी घटना हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+