गुजरात: नए साल के जश्न के बीच 290 लोग शराब पीते गिरफ्तार, गैंगवार में युवक की हत्या

सूरत/अहमदाबाद. नए साल के जश्न के मौके पर राज्य के विभिन्न शहरों में युवाओं का हुजूम पार्टियां करते नजर आया। सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में पार्टी प्लॉट, क्लबों सहित जगह-जगह लोगों की भीड़ एकत्रित होती रही। हालांकि, पुलिस के तमाम इंतजामों के बावजूद सूरत में गैंगवार हो गया। युवकों के दो गुट बहसबाजी करते हुए भिड़ गए। मारपीट होने लगी। एक युवक को धारदार हथियार से काट दिया गया। हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी मारकाट के दौरान 2 अन्य लोग भी घायल हो गए।

wine party

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर सूर्या मराठी गैंग के खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया जात है कि नए साल के जश्न के बाद सूरत के वेड रोड पंडोल क्षेत्र में सूर्या मराठी गैंग और डाहा गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए थे। मराठी गैंग के सदस्यों ने धराधार हथियारों से हमला कर डाहा गैंग के चंद्रकांत पटेल को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, घायल 2 लोगों को कतारगाम की प्राणनाथ अस्तपताल में भर्ती कराया गया।

अलग-अलग क्षेत्रों में 290 लोग गिरफ्तार

नए साल के जश्न के मौके पर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में 290 लोगों को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया। सर्वाधिक 47 लोग सरदारनगर में शराब पीते हुए पकड़े गए। हालांकि, पुलिस को सरखेज और वस्त्रापुर क्षेत्र में कोई शराबी हाथ नहीं लगा, जबकि इन इलाकों में शराब खूब बेची जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+