आधी रात में पति ने की फ्रेंच Kiss की डिमांड, फिर चाकू से काट दी पत्नी की जीभ

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक शख्स ने फ्रेंच किस के बहाने अपनी पत्नी को जिंदगीभर का दर्द दे दिया। जैसे ही पत्नी आंखें बंद कर किस करने को आगे बढ़ी पति ने उसकी जीभ हाथ से पकड़ी और चाकू से काट दी। इसके बाद वह उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जीभ की सर्जरी की। पुलिस आरोप पति की तलाश में जुटी है।

11 साल पहले हुई थी शादी

11 साल पहले हुई थी शादी

मामला अहमदाबाद के जुहापुरा है। यहां रहने वाली 37 वर्षीय तसलीम की शादी मार्च 2008 में अयूब के साथ हुई थी। यह उसकी तीसरी और अयूब की दूसरी शादी थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन तीन-चार महीने बाद अयूब उससे छोटी-छोटी बात पर झगड़ने लगा था। बात-बात पर मारपीट करता था। तसलीम ने बताया कि अयूब अपने काम में लापरवाही करता था। वह समझाती तो उसे ही पीटता था। शादी को बचाने के लिए यह सब बर्दाश्त करती रही।

रात में अचानक की फ्रेंच किस की डिमांड, फिर काट दी जीभ

रात में अचानक की फ्रेंच किस की डिमांड, फिर काट दी जीभ

तसलीम ने बताया कि बुधवार की रात वह अयूब के साथ कमरे में सो रही थी। अचानक अयूब ने तसलीम से फ्रेंच किस के लिए कहा। तसलीम के मुताबिक, जैसे ही उसने अपनी जीभ बाहर निकाली अयूब ने उसे हाथ से पकड़ा और चाकू से काट दिया। इसके बाद वह उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। तसलीम ने फोन कर अपनी बहन को सूचना देकर मदद मांगी। चीख-पुकार से पड़ोसी भी मौके पर आ गए।

डॉक्टरों ने की जीभ की सर्जरी

डॉक्टरों ने की जीभ की सर्जरी

कमरे की दूसरी चाभी के जरिए वह बाहर आ सकी। तसलीम को एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जीभ की सर्जरी की गई। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसकी जीभ काट दी है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+