वेलेंटाइन डे त्योहार के मौके पर मांगा 43000 रुपए का लोन
जूनागढ़। फरवरी माह को इश्क की खुमारी के महीने से जाना जाता है, लेकिन इस खुमारी की असर कुछ लोगों पर ज्यादा ही चढ़ गया है। गुजरात के एक बैंककर्मी ने वेलेंटाइन डे को त्योहार मानते हुए लोन के लिए आवेदन कर दिया है। पत्नी से तंबाकू खाने को छोड़ने को कहा तो पति को ही छोड़ दिया

वेलेंटाइन वीक नहीं लखनऊ में नवाबी इश्क का खुमार रहता है पूरे साल
गुजरात के जूनागढ़ के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ पर कार्यरत दिग्विजय सिंह ने बैंक से लोन के लिए आवेदन किया है। इस लोन में उन्होंने लोन की वजह वेलेंटाइन डे त्योहार बताया है।

दिग्विजय सिंह ने बैंक से 42970 रुपए के लोन के लिए आवेदन कियाहै। इस आवेदन में उन्होंने वेलेंटाइन डे को त्योहार बताते हुए लोन के लिए आवेद किया था जिसे बैंक के अधिकारी ने रद्द कर दिया है।
वहीं लोन रद्द होने पर दिग्विजय सिंह ने वसंत पंचमी के नाम पर 43 हजार रुपए के लोन का आवेदन किया जिस बैंक ने स्वीकार कर लिया।
हालांकि दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनका मकसद पब्लिसिटी हासिल करना नहीं था, मैंने अपने अधिकारी को इस बाबत जवाब दे दिया और मीडिया को इस मामले को बढ़ा चढ़ाकर नहीं दिखाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications