गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर वाघेला के बेटे कांग्रेस में शामिल, बोले- मैं BJP में कभी सहज नहीं था
Mahendrasinh Vaghela joined Congress:गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज राजनेता शंकरसिंह वाघेला के बेटे महेंद्रसिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आज यानी कि शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले महेंद्रसिंह वाघेला, बयाद के विधायक थे, ने पिता के साथ पार्टी छोड़ दी थी।

महेंद्रसिंह वाघेला भाजपा में चले गए थे। हालांकि, अब वह भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आज गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने राज्य इकाई कार्यालय में महेंद्रसिंह वाघेला का पार्टी में स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए महेंद्र सिंह वाघेला ने कहा, "मैं नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "पहले मैं भाजपा में शामिल हो गया था, लेकिन मैं कभी भाजपा में सहज नहीं था।पिछले पांच वर्षों में मैंने कभी भी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या समारोह में भाग नहीं लिया।"

महेंद्रसिंह वाघेला ने कहा कि, अब मैं कांग्रेस में वापस आ गया हूं, और पार्टी के लिए काम करूंगा।"
उन्होंने आगे कहा कि न तो कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिबद्धता थी, न ही उन्होंने कोई मांग की, यह कहते हुए कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी कार्य सौंपा जाएगा, वह उसे ही करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications