शादी के पांच दिन बाद दुल्हन जाते-जाते दे गई कभी नहीं भूल सकने वाला यह धोखा
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने है। दुल्हन शादी के महज पांच दिन बाद ही फरार हो गई। पति ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें दुल्हन पर जाते समय लाखों के जेवरात भी ले जाने का आरोप है। नवंबर में लापता हुई दुल्हन का एक माह बाद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने रिपोर्ट दी कि आणंद निवासी एक युवती और उसके परिजनों ने एक लाख रुपए लेकर विवाह तय किया था। वादे के मुताबिक रुपये दिए जाने के बाद शादी हुई। शादी के पांच दिन बाद ही वह परिवार को कभी नहीं भूल सकने वाला धोखा दे गई।
पुलिस जांच में मणिनगर के एक स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि 15 नवंबर को अहमदाबाद के मिर्जापुर स्थित आर्य समाज मंदिर में अपने भांजे का इस युवती से विवाह हुआ था। 19 नवंबर को वह बताए बिना किसी को कुछ बताए फरार हो गई। जाते समय लाखों के आभूषण भी ले गई। हालांकि युवती के परिजनों ने रुपए लौटाने का आश्ववासन दिया था, लेकिन अभी तक रुपए नहीं लौटाए। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ दुल्हन की तलाश में भी जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications