'अपने लवर के साथ मिलकर तुम्हें-तुम्हारी मां को मारूंगी', CA पत्नी वकील पति का गला दबाकर बोली

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद के सोला के रहने वाले वकील ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वकील के मुताबिक, पत्नी सीए है और उसका अपने सीनियर से अवैध संबंध है। वो उसकी प्रेमिका बन गई है। वह मार डालने की धमकियां देती है। कहती है अपने लवर के साथ मिलकर तुम्हें-तुम्हारी मां को मार डालूंगी।''

पुलिस के अनुसार, देवाशीष त्रिवेदी नामक वकील ने अपनी पत्नी के खिलाफ यह शिकायत लिखवाई। देवाशीष ने अपनी पत्नी माधवी और उसके प्रेमी से जान को खतरा बताया। देवाशीष ने कहा कि, पत्नी माधवी द्वारा मुझे और मेरी मां को जान से मार डालने की धमकी दी गईं। पत्नी ने कहा कि यह काम (आपसी संबंध) वह अपने प्रेमी के साथ ही करेगी।'

Illegal relationship : CA wife threatens lawyer husband

देवाशीष ने अपनी एफआईआर में आगे लिखा, 'पत्नी माधवी ने अपनी गणेश मेरिडियन स्थित ऑफिस में ही मुझे एक केबिन दिया है। इसी ऑफिस में वह अपने सीनियर चार्टर्ड एकाउंटेंट नागराज गिरिधर के साथ पार्टनरशिप में चार्टर्ड एकांउटेंट का काम करती है। इस ऑफिस में नागराज गिरिधर बार-बार आता था। तभी उन दोनों के बीच अवैध संबंध होने की बातें सुनने को मिलीं। तब मैंने उन पर नजर रखने के लिए एक सीसीटीवी लगवाया। उसमें वे दोनों कैद हुए।'

Illegal relationship : CA wife threatens lawyer husband

बकौल देवाशीष, ''एक रात मैं 3 बजे घर पहुंचा। तब मेरी पत्नी माधवी ने पूछा कि तुमने ऑफिस में मेरे से पूछे बिना सीसीटीवी क्यों लगाया? इस बात पर हममें विवाद होने लगा। तभी सुलझाने के लिए मेरी मां हम दोनों के बीच आ गईं। तो माधवी ने मां को धक्का दे दिया। फिर मेरा गला भी पकड़ लिया और बोलने लगी कि मैं और मेरे पार्टनर नागराज तुम्हें और तुम्हारी मां को मार डालेंगे। यह हमने तय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+