IAS गौरव दहिया को गुजरात सरकार ने सस्पेंड किया, 2 शादियां और धोखाधड़ी करने के हैं आरोप

अहमदाबाद। आईएएस अधिकारी गौरव दहिया को गुजरात सरकार ने निलंबित कर दिया है। दहिया पर धोखाधड़ी और 2 शादियां करने के आरोप हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जांच पूरी होने से पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने निलंबन के आदेश दिए। जांच-प्रक्रिया पूरी होने तक दहिया सस्पेंड रहेंगे। वहीं, निलंबन के बाद दहिया इस मामले को लेकर गुजरात हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। दहिया ने कहा, 'मुझे हनी ट्रैप में फंसाया गया।'

निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे दहिया

निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे दहिया

निलंबन के कुछ ही घंटों बाद दहिया ने गुजरात हाईकोर्ट में राज्य पुलिस से अपने मामले में दखल नहीं देने का निर्देश दिए जाने की मांग की। दहिया ने कहा कि यह मामला दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। उधर, मुख्य सचिव जेएन सिंह ने कहा, ‘जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने गौरव दहिया को निलंबित कर दिया है।'

दिल्ली की महिला ने उन्हें अपना पति बताया था

दिल्ली की महिला ने उन्हें अपना पति बताया था

बता दें कि, दिल्ली की एक महिला ने उन्हें अपना पति बताया था। वहीं, दहिया ने इससे इनकार किया है। फिलहाल, राज्य सरकार ने अहमदाबाद में जारी बयान में कहा कि इन आरोपों को लेकर दहिया को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

नियम यह कि आईएएस 2 शादियां नहीं कर सकता

नियम यह कि आईएएस 2 शादियां नहीं कर सकता

दरअसल, भारत के सिविल सेवा नियम-19 में कहा गया है कि एक अधिकारी को एक से अधिक पत्नियों के आरोप में निलंबित किया जा सकता है। सरकार ने उन्हें निलंबित करने के बजाए उन्हें दूसरे विभाग में स्थानांतरित कर दिया। हालांकि, अब उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।

तोमर की अध्यक्षता में गठित की गई थी समिति

तोमर की अध्यक्षता में गठित की गई थी समिति

दहिया साल 2010 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी हैं। उनके खिलाफ दो शादियां करने और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए पिछले महीने प्रधान सचिव सुनयना तोमर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+