बहू ने सास के लिए चाय नहीं बनाई तो पति ने की हैवानियत, गुप्तांग में भरा मिर्च पाउडर

अहमदाबाद। यहां एक महिला का सास से झगड़ा हुआ तो निर्दयी पति ने बुरी तरह पीटा। पत्नी के गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर भी भर दिया। वह चीखी चिल्लाई और घर से बाहर भागने की कोशिश की तो पति वापस खींचकर ले आया। उसे पत्थर भी मारे। किसी तरह मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और महिला की सास के खिलाफ केस दर्ज किया।

अहमदाबाद में पति की हैवानियत

अहमदाबाद में पति की हैवानियत

स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक, महिला के साथ ऐसी क्रूरताभरा बर्ताव चाय बनाने से इनकार करने पर किया गया। दरअसल, हिंदू परिवार सोमवार के दिन शीतला सतम (शीतला अष्टमी) मनाते हैं। इस दिन यहां पर घरों में खाना नहीं पकाया जाता। एक दिन पहले रात में खाना पका लिया जाता है और शीतला सतम के दिन वही बासी खाना खाते हैं। ऐसे में जब सास ने बहू से चाय बनाकर देने की जिद की तो बहू ने इनकार कर दिया। इस बात पर सास धमकाने लगी।

थाने भी नहीं पहुंचने दी पति ने

थाने भी नहीं पहुंचने दी पति ने

पति ने अपनी मां से पत्नी को झगड़ते देखा तो वो आग-बबूला हो गया और क्रूरतापूर्वक पत्नी की पिटाई की। पत्नी ने फिर भी यही कहा कि आज मैं चूल्हा नहीं जलाउंगी। तब पति ने डंडे मारे और गुप्तांग में मिर्च पाउडर भर दिया। उसके बाद जब पत्नी पुलिस के पास जाने लगी तो पत्थर मारकर गिरा दी। उसके बाद खींचकर वापस घर में ले आए।

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता ने बताई आपबीती

सोमवार का ​दिन बीतने के कई दिन बाद मामला पुलिस के समक्ष पहुंचा। पीड़िता ने बताया कि, पति इसी तरह बहुत बार प्रताड़ित कर चुका है। जब वह मायके चली जाती थी तो परिवारवाले समझाकर फिर से ससुराल भेज देते। यह सब बर्दाश्त करती आ रही थी। उसके बाद शीतला अष्टमी के दिन तो पति ने हदें पार कर दीं। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+