आधी रात में पति ने जताई संबंध बनाने की इच्छा, पत्नी बोली- बेटी जाग रही है और फिर...
अहमदाबाद। मच्छर काटने के कारण पत्नी द्वारा पति को मारने की घटना सामने आने के बाद गुजरात के अहमदाबाद में एक बार फिर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां देर रात एक शख्स ने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। झगड़े में बीचबचाव करने आया बेटा भी घायल हो गया। मामला आधी रात को पुलिस के पास पहुंचा।

क्या है पूरा मामला
मामला शहर के नरोडा क्षेत्र का है। यहां रहने वाले दंपति की 22 साल पहले शादी हुई थी। दंपत्ति के 20 साल की बेटी और 16 साल का बेटा है। देर रात पति ने अचानक पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। चूंकि बेटी जाग रही थी, इसलिए पत्नी ने इस बात से इनकार कर दिया।

पत्नी को पीटने लगा पति
पत्नी द्वारा दिए गए जवाब से नाराज पति उसे पीटने लगा। इस झगड़े के कारण दोनों बच्चे भी उठ गए और बीचबचाव करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी और बेटा घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। मामला आधी रात को ही पुलिस के पास पहुंचा। पत्नी ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

क्या है मच्छर काटने का मामला
बता दें, बीते दिनों अहमदाबाद में ही मच्छरों से परेशान महिला ने अपने पति की पिटाई कर दी। इस दौरान महिला की बेटी ने भी उसका साथ दिया। बेटी ने कपड़े साफ करने वाले डंडे से पिता को खूब पीटा। गंभीर हालत में पीड़ित थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications