अमूल डेयरी के चेयरमैन के गोदाम से 2023 शराब की बोतल बरामद
वड़ोदरा। कांग्रेस के विधायक जोकि अमूल डेयरी के चेयरमैन भी है उनके गोदाम से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलों का जखीरा बरामद हुआ है। अमूल डेयरी के चेयरमैन और कांग्रेस विधायक रामसिंह परमार के प्लॉट से ये शराब की बोतले बरामद हुई हैं जिनकी कीमत 5.32 लाख रुपए है।

थासरा जिले पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि कांग्रेस विधायक के प्लॉट से 2023 बीयर की बोतले बरामद की गयी हैं जिनकी कीमत 4.48 लाख रुपए है। जबकि 18 बॉक्सेस शराब की बोतलों के बरामद किये गये हैं जिनकी कीमत 48200 रुपए है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में एक पांचवी कक्षा का छात्र है जबकि दो और जिन्हे गिरफ्तार किया गया है वो बाबू खराद और प्रवीन माली है। ये लोग ट्रक से इन शराब की बोतलों का जखीरा प्लॉट पर उतार रहे थे और इस गोडाउन में रख रहे थे।
गौरतलब है कि गुजरात में 1960 से शराब के बनाने, रखने और इसके इस्तेमाल पर पाबंदी है। वहीं कांग्रेस विधायक परमार का कहना है कि अमूल में होने वाले चुनाव से पहले उनकेॉ खिलाफ यह राजनीतिक साजिश की गयी है। वहीं परमार ने कहा कि शराब की बोतलें उनके प्लॉट के बाहर से बरामद की गयी हैं, साथ ही जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है उन्हें मैं नहीं जानता हूं।












Click it and Unblock the Notifications