होटल मालिक ने 11 सूदखोरों के नाम लिखकर लगा ली फांसी, अहमदाबाद पुलिस उन्हें खोजने में जुटी
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के सोला ब्रिज के पास संस्कार टावर में होटल खोड़ल के मालिक समीरकुमार भानुप्रसाद लींबचीया (42) की लाश बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक नोट बरामद किया। उस नोट में 11 सूदखोरों के नाम लिखे थे। पुलिस ने बताया कि उन्हीं सूदखोरों द्वारा परेशान किए जाने की वजह से समीर कुमार ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने चिठ्ठी में सभी के नाम लिखे। उस चिट्ठी के आधार पर सोला पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। संवाददाता के अनुसार, समीर कुमार मूल रूप से उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के निवासी थे।

समीर एक साल पहले ही अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अहमदाबाद आए थे। उन्होंने यहां थलतेज में टी-स्टोल शुरू किया था। इसके बाद संस्कार टावर में होटल खोड़ल शुरू किया। इसके लिए उन्होंने कई लोगों से 15 पर्सेंट ब्याज पर कर्ज लिया था। सूदखोरों द्वारा उन पर लगातार रुपये लौटाने का दबाव बनाया जा रहा था। जिससे समीर काफी तनाव में रहते थे।
पूछताछ में समीर की पत्नी ने बताया कि पिछले कई दिनों से वह किसी बात भी नहीं कर रहे थे। उन्होंने यही कहा था कि सूदखोरों द्वारा उन्हें धमकी जा रही है। केस की जांच में जुटे सोला पुलिस थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जे.पी जाडेजा ने बताया कि सुसाइड नोट में जो नाम लिखे हैं, वे सब आरोपी अहमदाबाद के ही रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications