Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

20 दिनों से लापता हैं हार्दिक पटेल, पत्नी किंजल ने वीडियो जारी कर लगाया बड़ा आरोप

अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की पत्नी किंजल पटेल ने गुजरात की विजय रुपाणी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने का कि हार्दिक पटेल पिछले बीस दिनों से गायब हैं, उन्हें राज्य की सरकारी मशीनरी ने गायब कर दिया है। किजंल का कहना है कि सरकार लगातार हार्दिक पटेल को निशाना बनाए हुए है। किंजल पटेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पति हार्दिक पटेल को लेकर चिंता व्यक्त की। वहीं, इस बारे में गुजरात पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ये सारी बातें बेकार और बेबुनियाद हैं।

कहां पर है हार्दिक पटेल नहीं है किसी को कोई जानकारी

कहां पर है हार्दिक पटेल नहीं है किसी को कोई जानकारी

किंजल पटेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि, 'उनके पति (हार्दिक पटेल) पिछले 20 दिनों से गायब हैं और वह कहां पर हैं इसकी किसी को जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, 18 जनवरी को देशद्रोह के आरोप में हार्दिक की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन पुलिस उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही। हार्दिक के गायब होने से उसके परिवार और समर्थकों में काफी गुस्सा है।

जो भाजपा में शामिल हुए, उन पर नहीं हो रही कार्रवाई

जो भाजपा में शामिल हुए, उन पर नहीं हो रही कार्रवाई

हार्दिक की पत्नी ने कहा कि 2017 में राज्य सरकार ने वादा किया था कि पाटीदारों से सभी केस वापस ले लिए जाएंगे। हार्दिक की पत्नी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हार्दिक पटेल को टारगेट कर रही है और इसलिए ऐसा किया जा रहा है। जो नेता भाजपा में शामिल हुए, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। कहा कि, सरकार नहीं चाहती कि वे लोगों से मिलें और उनके मुद्दे उठाएं। हालांकि, अभी हार्दिक से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

हार्दिक पटेल कहां हैं?

हार्दिक पटेल कहां हैं?

हार्दिक कहां हैं, इस बारे में तो किसी को पता नहीं लेकिन मंगलवार दोपहर हार्दिक पटेल ने ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे वार किए थे, हार्दिक ने ट्विटर पर लिखा था, चार साल पहले भी गुजरात पुलिस ने मुझ पर झूठा मुकदमा ठोक दिया था। लोकसभा चुनाव के वक्त मुझ पर लगे मुकदमे की सूची मैंने अहमदाबाद पुलिस कमिशनर से मांगी तो ये मुक़दमा सूची में नहीं था, पंद्रह दिन पहले अचानक मुझे पकड़ने पुलिस मेरे घर पर आ धमकी, लेकिन तब मैं घर पर नहीं था।

मैं हार नहीं मान सकता हूं: हार्दिक पटेल

मैं हार नहीं मान सकता हूं: हार्दिक पटेल

भाजपा सरकार के झूठे मुकदमे से निपटने के लिए मेरी अग्रिम जमानत की प्रकिया हाईकोर्ट में चल रही है। मुझे लेकर कई सारे गैर-जमानती वारंट भी निकाले गए हैं। गुजरात में पंचायती चुनाव आ रहे हैं, इसीलिए भाजपा मुझे जेल में बंद करना चाहती है लेकिन मैं हार नहीं मान सकता हूं, जल्द ही मिलूंगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+