गुजरात की इंस्पेक्टर ने SI संग मिलकर 4 लोगों से ऐंठे 26 लाख रु., हनीट्रैप के लिए यूं खोजती थी शिकार

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा हनीट्रैप के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच ने ऐसे आपराधिक मामले में एक महिला इंस्पेक्टर को ही गिरफ्तार किया है, जो कि सब इंस्पेक्टर से मिलकर लोगों से रकम ऐंठ रही थी। हनीट्रैप के जरिए उसने चार लोगों से 26 लाख रुपए वसूले। उसकी पहचान पाटण की तत्कालीन महिला इंस्पेक्टर गीता पठान के तौर पर हुई है।

Gujarat woman cop held for honey trap | PI held for aiding honey-trap gang | ahmedabad news

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि, गीता पठान हनीट्रैप गैंग की मदद करती थी। वो, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और दो युवतियों की गैंग सोशल मीडिया पर शिकार खोजते थे। सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाने के बाद गैंग की युवतियां होटल में ले जाती थीं। इसके बाद पुलिस का काम शुरू होता था। आरोप हैं कि, पुलिस इंस्पेक्टर गीता पठान पकड़े गए लोगों को डरा-धमकाकर रकम वसूलवाती थी।

ताज्जुब की बात यह है कि, इंस्पेक्टर गीता पठान अहमदाबाद महिला पुलिस थाने में ड्यूटी कर चुकी है। ऐसी बढ़िया नौकरी के बावजूद वो आपराधिक प्रवत्तियों में लिप्त थी। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि, वर्तमान में गीता पठान पाटण थाने में तैनात थी और शिकायत दर्ज होते ही फरार हो गई थी। अब गिरफ्त में है। पूछताछ जारी है।

रिश्वत लेते भी पकड़ी जा चुकी है
इस मामले से पहले गीता को एसीबी ने रिश्वत लेते भी हुए पकड़ा था। वो मामला राजकोट का था, जब एसीबी ने गीता पठान को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। अब तक उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। बताया जाता है कि, गीता 2009 की पीएसआई बैच की हैं। एमटी विभाग में तैनात पुलिस कर्मचारी से लवमैरिज की थी।

Recommended Video

      Cyclone Taukate: NDRF ने इन राज्यों में तैनात की 24 टीमें, Red Alert भी जारी | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+