गुजरात में अब कोरोना के यूपी से ज्यादा मरीज, अहमदाबाद देश का छठा सबसे प्रभावित शहर
अहमदाबाद। कोरोना वायरस के तेजी से फैले संक्रमण के चलते लोगों पर मुसीबतों के पहाड़ टूट रहे हैं। 18 मार्च तक इस महामारी से बचते रहे गुजरात में अप्रैल के महीने में दिनों दिन मामले बढ़ते चले गए। अब यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 500 से महज कुछ ही कम हैं। शुक्र-शनि की दरम्यान राज्य में 50 से ज्यादा मामले आए और तादाद 400 के पार चली गई। covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक, रविवार तक गुजरात में कोरोना के 493 मामले दर्ज हो गए। वहीं, भारत सरकार के पोर्टल mohfw.gov.in पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की वजह से इस राज्य में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा रिकवर किए गए लोगों की संख्या 44 है। ठीक हुए लोगों में से ज्यादातर को घर भेजा जा चुका है।

एक दिन में हो रहे 1 हजार से ज्यादा टेस्ट
गुजरात स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते रोज बताया गया कि, 24 घंटे में 1593 लोगों के टेस्ट किए गए थे। जिनमें से 1187 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 124 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा शेष टेस्ट पेंडिंग में हैं। विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने कहा कि, राज्य में अहमदाबाद और वडोदरा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अकेले अहमदाबाद में 200 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल चुके हैं।
Recommended Video

आधे से ज्यादा मरीज सिर्फ अहमदाबाद से
जयंती रवि ने बताया कि, जिन 19 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हुई, उनसे से 7 अहमदाबाद के, सूरत के चार, वडोदरा और भावनगर के दो-दो लोग शामिल थे। अब तक दर्ज कोरोना के कुल मामलों की बात करें, गुजरात में यह आंकड़ा 500 से महज कुछ ही नंबर दूर है। यहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग अहमदाबाद से ही मिल रहे हैं और मौतें भी यहीं सबसे ज्यादा हुई हैं।

14 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन में
पूरे राज्य में इस समय 14 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन में हैं। वहीं, सूरत जैसे शहरों में क्लस्टर क्वारंटाइन और मास क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या 50 हजार से भी ज्यादा है। 7 अप्रैल को बताया गया था कि, 14054 लोग जो क्वारंटाइन में थे, उनमें से 12,885 होम-क्वारंटाइन में, 900 सरकारी व्यवस्था के अंदर एवं 269 प्राइवेट यूनिट्स में पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications