डेंगू से मचा गुजरात में कोहराम, नर्स-डॉक्टर्स भी आ गए चपेट में, 3 हफ्ते में 400 से ज्यादा मरीज
अहमदाबाद। राजस्थान-गुजरात राज्यों में डेंगू की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। अहमदाबाद सिटी के सरकारी अस्पताल में नर्स और डॉक्टर भी बीमार पड़ गए हैं। यहां डेंगू के 60 मरीज पाए गए हैं। बीते 24 घंटे में ही 10 नए मरीज सामने आए। अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के लिए 3 बार नोटिस भी जारी किए। मगर, बीते तीन हफ्तों में 416 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

अहमदाबाद के अस्पताल में डेंगू के अलावा टाइफाइट के 531 और मलेरिया के भी 447 मरीज पाए गए हैं। नए पश्चिम जोन चांदखेडा और गोता में डेंगू के सर्वाधिक मरीज चिकित्सा के लिए आए। साथ ही सिविल हॉस्पिटल, सोला सिविल हॉस्पिटल, मनपा संचालित वीएस अस्पताल, शारदाबेन अस्पताल, एलजी में ओपीडी में चिकित्सा के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में तकरीबन 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस महीने में मनपा संचालित और सरकारी अस्पतालों में बुखार के 7900 मरीज चिकित्सा के लिए आए। इस दौरान डेंगू के लक्षण वाले 2361 मरीजों का ब्लड जांच के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications