मिजोरम भेजी गई गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल, कांग्रेस ने बताया 'मोदी इफेक्ट'

kamla beniwal
नयी दिल्ली। मोदी सरकार में राज्यपालों पर उठा बवाल अब तक खत्म नहीं हुआ है। यूपीए सरकार में नियुक्त किए गए राज्यपालों को मोदी सरकार हटाने का काम कर रही है तो वहीं इसी कड़ी के बीच गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल का स्थानांतरण मिजोरम कर दिया गया है।

कमला बेनीवाल को उनके बाकी कार्यकाल के लिए मिजोरम भेजा गया है। इधर राज्यपाल कमला बेनीवाल का मिजोरम तबादला किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कांग्रेस ने कहा कि यह राजनीतिक तबादला है और भाजपा द्वारा लोकतंत्र को नुकसान करने की एक कार्रवाई है।

आपको बता दें कि जब मोदी गुजरात के सीएम ने तो उनके राज्यपाल के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच तनातनी की खबरें आती रहती थी। अब जब कि केन्द्र में मोदी की सरकार है तो माना जा रहा है कि इसी भावना के साथ कमला बेनीवाल का ट्रांसपर मिजोरम किया गया है।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन मोधवाडिया ने राज्यपाल के ट्रांसफर को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि यह एक राजनीतिक तबादला है। इससे पहले उन्हें त्यागपत्र देने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था।

कमला बेनीवाल ने 27 नवंबर 2009 को गुजरात के राज्यपाल के रुप में कार्यभार संभाला था। बेनीवाल का कार्यकाल इस साल नवम्बर में समाप्त होने वाला है। अब उन का बाकी का कार्यकाल मिजोरम में वक्कोम पुरुषोत्तमन में पूरा होगा। उनकी जगह पर राजस्थान की राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को गुजरात का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+