अहमदाबाद में कांग्रेस ऑफिस के बाहर पोस्टर पर कालिख पोती, लिखा- आज से यह हज हाउस है
अहमदाबाद, 22 जुलाई। गुजरात में कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर्स पर किसी ने कालिख पोत दी है। अहमदाबाद स्थित गुजरात कांग्रेस प्रदेश कमेटी के कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर्स पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी। इसके अलावा दीवारों पर और पोस्टर पर लिखा गया है कि आज से इस ऑफिस का नाम बदल दिया गया है, अब इसका नाम हज हाउस होगा। आरोप है कि इस काम को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह किसकी हरकत है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications