गुजरात एटीएस ने ISIS से जुड़े संदिग्धों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ गन पाउडर और जिहादी साहित्य
गुजरात ATS ने इन संदिग्धों पर डेढ़ साल से निगाह जमाए रखा था। ATS ने कहा कि ये दोनों अगले दो दिनों के भीतर कोई हमला करने वाले थे।
अहमदाबाद। शनिवार देर रात गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने दो संदिग्धों को गिफ्तार किया है जिनके तार कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े हैं। दोनों संदिग्ध गुजरात के राजकोट और भावनगर से गिरफ्तार किए गए हैं।
गुजरात ATS के डिप्टी एसपी केके पटेल ने बाताया कि इन दोनों संदिग्धों पर बीते 18 महीने से निगाह रखी जा रही थी। इन पर आरोप है कि ये ISIS से फेसबुक, ट्विटर और टेलीग्राम के एक इन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप के जरिए जुड़े थे।

इन पर लंबे समय तक निगाह रखे जाने के बाद एटीएस को पता चला कि ये जल्द ही कोई वॉल्फ अटैक करने की तैयारी कर रहे थे। पटेल ने कहा कि दोनों संदिग्ध एक बम ब्लास्ट करने के लिए आखिरी चरण में थे और अगले 2 दिन के भीतर ये कोई हमला कर सकते थे।
ATS ने इन दोनों संदिग्धों को पकड़ने के लिए राजकोट और भावनगर में दो टीमें बनाईं। टीम को इनके पास से सादा बम,गन पाउडर, मास्क, मोबाइल फोन, कंप्यूटर और जिहादी साहित्य बरामद हुआ।
दोनों संदिग्ध वसीम और नैम रमोदिया भाई है। इनके पिता आरिफ रमोदिया, डोमेस्टिक क्रिकेट अंपायर थे, जो हाल ही में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका परिवार राजकोट के नहेरुनगर इलाके में रहता है। इस घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: पीएम पर अखिलेश का पलटवार, किसकी नकल करके पहना था सूट












Click it and Unblock the Notifications