पीएम पर अखिलेश का पलटवार, किसकी नकल करके पहना था सूट

महाराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बोला हमला, बोले पीएम के पास विकास का कोई भी काम बताने को नहीं है।

महाराजगंज। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि विरोधी श्मशान घाट की बातें कर रहे हैं जबकि हम विकास की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव सिर्फ हराने के लिए लड़ रहे हैं, जो लोग कहते थे कि हमारे यहां चार मुख्मंत्री हैं उनके पास मुख्यमंत्री का एक भी चेहरा नहीं है।

akhilesh

अखिलेश ने कहा कि पहले चरण में समाजवादियों की साइकिल काफी रफ्तार से चली है, अच्छे दिन वालों ने झूठे सपने दिखाए और लोगों को बैंक की लाइन में खड़ा कर दिया, लाइन में लगे लोगों की जान चली गई लेकिन उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया, समाजवादियों ने इन लोगों की मदद का काम किया। अखिलेश यादव ने पीएम के मन की बात पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता उनके मन की बात नहीं समझ पा रही है, एक भी ऐसा काम नहीं है जो लोगों के बीच बता सकें, अब वक्त आ गया कि काम की बात करें।

अखिलेश यादव के भाषण के मुख्य अंश

  • बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है
  • मोदी टीवी पर मन की बात करते हैं, मोदी बताए काम की बात कब करेंगे
  • हमारा लेनदेन सफेद होता है,टैक्स दिया तो पैसा काला कैसे
  • खजांची की मां की मदद हमने की
  • कल बहुत सरे कागज लेकर आयी थी मायावती
  • पत्थर वाली सरकार की रैलियों में लोग सो जाते है
  • हमारी बुआ से सावधान रहना, पता नहीं फिर से रक्षाबंधन मना ले
  • बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है
  • मोदी जी के साथ सबसे बड़े नक़ल माफिया बैठे थे
  • पढाई की नक़ल पर हम लगाम लगा देंगे
  • जब अमेरिका के राष्ट्रपति आये थे तब किसकी नक़ल करके महंगा सूट पहना था
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+