अहमदाबादः भाभी चलाती थी स्पा तो पति के साथ मिलकर हर रोज ननद को भेजती थी दूसरे मर्दों के साथ

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बुआ के लड़के ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी नाबालिग चचेरी बहन को देह व्यापार में धकेल दिया था। पीड़िता की भाभी स्पा संचालिका थी और वह जबरदस्ती किशोरी को अलग-अलग युवकों के पास भेजती थी। बहरहाल मामला पुलिस के पास पहुंचने पर दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

झांसा देकर ले आया अहमदाबाद

झांसा देकर ले आया अहमदाबाद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपनी माता और दो भाइयों के साथ उन्नाव में रहती थी। कुछ दिनों पहले उसकी बुआ का लड़का अपनी पत्नी के साथ उसके घर गया था और 13 दिसंबर को घूमाने के बहाने किशोरी को अहमदाबाद ले आया था। बाद में 22 दिसंबर को भाभी किशोरी को ड्रीमराइज कॉम्प्लेक्स स्थित अपने स्पा में ले गई और अलग-अलग युवकों के साथ भेजकर देहव्यापार में धकेल दिया।

हर रोज भाभी दूसरे मर्दों के पास जबरदस्ती भेजती थी

हर रोज भाभी दूसरे मर्दों के पास जबरदस्ती भेजती थी

किशोरी के विरोध करने पर भाभी ने कहा कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, वो तो हमारी गुलाम है। इसके बाद पीड़िता के चचेरे भाई दिनेश ने कहा कि एकबार जो इस धंधे में आता है वो बाहर नहीं निकल सकता। जिसके चलते डरी हुई किशोरी उनकी बात मानने पर मजबूर हो गई। हालांकि मौका देखकर उसने अपने भाई को कॉल कर मामले की जानकारी दी।

पीड़िता ने भाई को फोन कर दी जानकारी

पीड़िता ने भाई को फोन कर दी जानकारी

किशोरी के भाई ने फौरन अहमदाबाद आकर वटवा थाने में संपर्क किया। हालांकि स्पा सोला क्षेत्र में होने के कारण उसको वहां भेजा गया। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर सोला पुलिस ने तुरंत ही आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त करवाया और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+