मालिक बदल रहा था अपनी कार का टायर, तभी चोर चुपके से निकाल ले गया 20 लाख का सोना
अहमदाबाद। एक कार मालिक अपनी कार का पंक्चर टायर बदल रहा था। तभी एक चोर आया और उस कार का गेट खोल लिया। फिर चोर ने चुपके से सीट पर रखा सोने के गहनों का बैग उठा लिया। उसके बाद वहां से चलता बना। यह घटना पास ही लगे एक कैमरे में कैद हो गई। अब वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें चोर का बेखौफ अंदाज साफ देखा जा सकता है। चोर ने मुंह पर मास्क या कपड़ा बांधा हुआ था।

उधर, गहने चोरी होने पर कार मालिक ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि, मेरा 20 लाख का सोना चुराया गया है। गुजरात पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद शहर में चोरी की वारदात बुधवार को उस समय हुई, जब कार मालिक अपना पंक्चर टायर बदल रहे थे। तभी चोर ने कार का गेट खोला और सीट पर रखा सोने के गहनों का बैग निकाल लिया। बहरहाल, वीडियो के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि, वारदात का शिकार श्रीफल सोसायटी में रहने वाले मनीषभाई वाघेला बने हैं। जिन्होंने सोने के गहने बैंक के लॉकर से निकाले थे। गहनों का बैग उनकी कार की अगली सीट पर रखा हुआ था और वह कार पंक्चर हो गई थी, तो मनीषभाई टायर बदल रहे थे।

मनीषभाई वाघेला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि, वे कार में पेट्रोल भरवाने के लिए शियावाडा इलाके में रुके थे। तभी उन्होंने देखा कि कार का अगला टायर पंक्चर है। उसके बाद एक जगह टायर बदलने लगे। वहीं पर गहने चोरी हो गए।












Click it and Unblock the Notifications