पति की प्रेमिका के साथ पत्नी समेत तीन औरतों ने की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाल दिया मिर्ची पाउडर

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पूर्व प्रेमी की पत्नी समेत तीन महिलाओं ने 22 वर्षीय महिला के प्राइवेट पार्ट्स में मिर्ची पाउडर डाल दिया और उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़ित महिला ने वाडज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

दो साल तक रिलेशनशिप में रही थी महिला

दो साल तक रिलेशनशिप में रही थी महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला नारानपुरा क्षेत्र में स्थित कपड़ों की दुकान पर काम करती है। इस दौरान शिकायतकर्ता और गिरीश (दुकान के मालिक) के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि गिरीश और वह दो वर्षों तक रिलेशनशिप में रहे, जिसके बाद महिला ने यह रिश्ता तोड़ दिया और वस्त्रपुर स्थित एक कपड़ों की दुकान में काम करने लगी। दो महीने पहले गिरीश ने शिकायकर्ता को बातचीत के लिए बुलाया।

'स्कूटर से कर लिया अपहरण'

'स्कूटर से कर लिया अपहरण'

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि जानू (गिरीश की पत्नी) को जब इस बात का पता चला तो वह आग बबूला हो गई और उसने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि गुरुवार सुबह तकरीबन 9 बजकर 45 मिनट पर जब शिकायतकर्ता वडज स्थित अपने घर से प्रगतिनगर की ओर जा रही थी तभी जानू और उनकी दोस्त रिंका गोस्वामी एक स्कूटर से वहां पर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता को स्कूटर में बीच में बैठा लिया। वे शिकायतकर्ता को एक जगह ले गईं, जहां जानू की सहेली ठाकुरी गोस्वामी पहले से मौजूद थीं।

'कपड़े उतारे और मिर्ची पाउडर उड़ेला'

'कपड़े उतारे और मिर्ची पाउडर उड़ेला'

शिकायतकर्ता ने अपनी एफआईआर में कहा है, 'उन्होंने मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ठाकुरी गोस्वामी ने जानू और रिंका से कहा कि वे मेरे (शिकायतकर्ता) कपड़े उतार दें और मेरे प्राइवेट पार्ट्स में चिली (मिर्ची) पाउडर भर दें। उन्होंने ऐसा ही किया। जब मैं दर्द से चीख रही थी तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो भी बनाया।' बता दें कि वाडज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जेए राठवा ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं को अपहरण, नुकसान पहुंचाने, आपराधिक धमकी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+