ट्रंप-मोदी के लाइव टेलीकास्ट के लिए दूरदर्शन ने बिछाई 30 KM से ज्यादा लंबी आप्टिकल फाइबर लाइन

अहमदाबाद. इस महीने अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रहे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ट्रम्प और मोदी दोनों अहमदाबाद के मोटेरा स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का भी उद्घाटन करेंगे। वहीं, ट्रम्प की यात्रा के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वे साबरमती में गांधी आश्रम भी जाएंगे। उनके इन सभी कार्यक्रमों के लाइव टेलीकास्ट के लिए दूरदर्शन ने 30 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी आप्टिकल फाइबर लाइन बिछवाई है।

मोदी-ट्रंप का हर कार्यक्रम कवर करेगा दूरदर्शन

मोदी-ट्रंप का हर कार्यक्रम कवर करेगा दूरदर्शन

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप की अहमदाबाद पहुंचते ही एयरपोर्ट पर अगवानी कर सकते हैं। उसके बाद, दोनों अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम फिर एयरपोर्ट सर्किल और इन्दिरा ब्रिज होते हुए मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे। यह दूरी लगभग 22 किलोमीटर की है, इतना ही लंबा ही मोदी-ट्रंप का रोड शो होगा। महापौर बीजल पटेल के मुताबिक, ट्रंप-मोदी यानी दुनिया की दो सबसे ताकतवर शख्सियतें 24-25 फरवरी की दरम्यान दुनिया के सबसे लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे। अहमदाबाद महानगरपालिका उनके कार्यक्रम की तैयारियां में जोर-शोर से जुटी है।

रोड शो में विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी

रोड शो में विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी

जहां से मोदी-ट्रंप गुजरेंगे, वहां सड़क के दोनों किनारे भारत के विभिन्न राज्यों की झांकियां पेश की जाएंगी। इसके तहत विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी। स्टेज पर अलग-अलग प्रांतों के नृत्य भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्रदेश स्तर पर महानगरों, जिले-तहसीलों से कार्यकर्ताओं को लाने-ले जाने की व्यवस्था की जा रही हैं। इसके लिए, अकेले अहमदाबाद शहर से 15 हजार लोगों को जुटाया जाएगा।

24 फरवरी को सुबह 11.55 बजे अहमदाबाद में होंगे ट्रंप

24 फरवरी को सुबह 11.55 बजे अहमदाबाद में होंगे ट्रंप

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका से राष्ट्रपति ट्रम्प का विशेष विमान एयरफोर्स-1 24 फरवरी को सुबह 11.55 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरेगा। ट्रम्प की सुरक्षा के लिए तैनात स्नाइपर भी हरक्यूलिस विमान से अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। हरक्यूलिस विमान में उनके काफिले की गाड़ियां और जासूसी उपकरण भी शामिल हैं, जिसमें फायर सेफ्टी सिस्टम भी लाए गए हैं।

पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति आ रहा है गुजरात

पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति आ रहा है गुजरात

गुजरात के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई अमेरिकी राष्ट्रपति यहां का दौरा करेंगे। उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त रूप से रैली करने के बाद अहमदाबाद के मोटेरा में 800 करोड़ रुपये की लागत से बने क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।

इन देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी आ चुके हैं

इन देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी आ चुके हैं

राष्ट्रपति ट्रम्प से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जापान के प्रधान मंत्री शिंजो अबे और इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू भी गुजरात आ चुके हैं। इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अब यदि ट्रंप अहमदाबाद आते हैं, तो गुजरात पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिये यजमान बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+