COVID In Gujarat: तीसरी लहर में पहली बार 1 दिन में 8 लोगों ने दम तोड़ा, 63610 हुए मरीज

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 8 लोगों की मौत दर्ज हुई। हजारों नए कोरोना यहां रोज मरीज मिल रहे हैं। बीते शनिवार को कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई..उसके अगले दिन 8 ने दम तोड़ा। इस तरह महज 2 दिनों में ही वायरस से 15 लोगों की जान चली गई। सूरत, अहमदाबाद, भावनगर में दो-दो जबकि वडोदरा व तापी में एक-एक मरीज की मौत दर्ज हुई।

COVID 19 In Gujarat: For the first time in the third wave, 8 people lost lives in 1 day, 83 patients on ventilator

गुजरात में कोरोनावायरस के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा देखा जाए तो ये अब 63,610 हैं, जिनमें से 83 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सरकार का कहना है कि, हालात उतने विकट नहीं हैं, और दूसरी लहर के मुकाबले मृत्युदर काफी कम है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, कल 6096 लोग डिस्चार्ज किए गए, वहीं नए मिलने वाले मरीजों की संख्या इनसे कम 4046 थी। एक और बात- इस राज्य में अब तक कोरोना के 10 लाख मामले भी सामने नहीं आए। यह आंकड़ा 9 लाख के आस-पास है। जिसमें से 852471 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

COVID 19 In Gujarat: For the first time in the third wave, 8 people lost lives in 1 day, 83 patients on ventilator

सूरत सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अब कोरोना के मरीज जल्द रिकवर हो रहे हैं। रविवार की बात की जाए तो वहां 65 सक्रिय मरीज थे। जिनमें से 3 मरीज वेंटिलेटर, 16 ऑक्सीजन, जबकि 46 रूम एयर पर थे। वहीं दूसरी ओर मनपा संचालित स्मीमेर में अस्पताल में 28 सक्रिय मरीज थे। इनमें 6 वेंटिलेटर, चार बाइपेप, चार ऑक्सीजन और 14 रूम एयर पर थे। डॉक्टरों का कहना है कि, उक्त अस्पताल में पिछले 1 हफ्ते से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई..इसका मतलब है कि हालात ज्यादा बुरे नहीं हैं। हालांकि, यहां से ज्यादा मरीजों की संख्या अहमदाबाद शहर में है..जहां कई अस्पतालों में कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+