भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता कोरोना की चपेट में, अहमद पटेल गुड़गांव में भर्ती, MP अमीन से PM मोदी ने पूछी कुशल-खेम

अहमदाबाद। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के नेता लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अहमद पटेल और भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद नरहरी अमीन भी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। अहमद पटेल का हरियाणा के गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, वहीं हाल ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री नरहरि अमीन भी सपत्नीक कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

Congress leader Ahmed Patel and MP Narhari Amin Coronavirus positive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके अमीन की कुशल-क्षेम पूछी। डॉक्टर्स ने बताया कि, नरहरि अमीन के अलावा उनकी पत्नी भी कोरोना से ग्रसित हैं। अमीन के साथ राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए अभय भारद्वाज भी कोरोना संक्रमित होने के बाद वडोदरा के अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वडोदरा में उन्हें आराम नहीं हुआ तो एअरलिफ्ट करके चेन्नई ले जाए गए। जहां 1 महीने से अधिक उपचाराधीन रहने के बाद अब आशंका जताई जा रही हैं​ कि इस सप्ताह डिस्चार्ज होंगे। उनकी तबीयत में सुधार देखा गया है।

Congress leader Ahmed Patel and MP Narhari Amin Coronavirus positive

वहीं, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे सांसद अहमद पटेल के बारे में खबर है कि, उन्हें 3 दिन पहले गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स द्वारा उनकी गहन देख-भाल की जा रही है। वह 71 साल के हैं और आईसीयू में रखे गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लिया था। उसके बाद उन्होंने ट्वीट किया था, 'जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मेरे संपर्क में आने वाले लोग कृपया अपना टेस्ट कराएं।' राज्यसभा सांसद के बेटे फैजल पटेल ने भी इस बात की जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+