गुजरात आने वाले पहले ब्रिटिश PM बोरिस का मोदी करेंगे वेलकम, 100 साल बाद आया है ऐसा संयोग

अहमदाबाद। आज ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहली बार अहमदाबाद आ रहे हैं। गुजरात दौरे पर आने वाले वे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। यहां भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी अगवानी करेंगे। 21 अप्रैल मोदी के गुजरात दौरे का चौथा दिन है। इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। यहां ब्रिटिश प्रधानमंत्री का दौरा ऐतिहासिक बताया जा रहा है।

British PM Boris Johnson visit to Indias Ahmedabad for the first time, will pay tribute to Gandhiji

गांधीजी के सामने खड़े होंगे ब्रिटिश प्रधानमंत्री
ब्रिटिश प्रधानमंत्री के गुजरात आने पर एक अनोखा संयोग बन रहा है। यह संयोग राष्ट्रपिता गांधीजी के ऐतिहासिक- "द ग्रेट ट्रायल" से जुड़ा है। आज से 100 साल पहले, मार्च 1922 में अहमदाबाद के शाहीबाग में तत्कालीन नवनिर्मित सर्किट हाउस में गांधीजी को देशद्रोह के आरोप में 6 साल की सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ "यंग इंडिया" में लिखे गए 3 लेखों के लिए गांधीजी को देशद्रोह का सामना करना पड़ा था। उसके बाद उन्हें सत्र न्यायाधीश ब्रूमफील्ड के सामने लाया गया था। और, एक आज का दिन है जब 100 साल बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन साबरमती आश्रम में खड़े होकर गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

British PM Boris Johnson visit to Indias Ahmedabad for the first time, will pay tribute to Gandhiji

गांधीजी, जो कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्हें राष्ट्रपिता के रूप में जाना गया, उनका स्थल अहमदाबाद के निकट ही साबरमती आश्रम है। देश-विदेश के नेता यहां खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आज ब्रिटिश प्रधानमंत्री पहली बार गुजरात आ रहे हैं, तो वह भी गांधी आश्रम जाएंगे। माना जा रहा है कि, वह यहां चरखा चलाते भी नजर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी आज गुरू तेग बहादुर की 400वीं जयंती के उपलक्ष्य पर दिल्ली भी जाएंगे।

British PM Boris Johnson visit to Indias Ahmedabad for the first time, will pay tribute to Gandhiji

मोदी के दौरे का फोकस चुनाव पर!
राज्य के कई स्थानों पर हुए प्रधानमंत्री मोदी के सम्मेलन के पीछे एक वजह यहां होने वाले विधानसभा चुनाव भी हैं। दाहोद के कार्यक्रम का असर 5 जिलों की 28 सीटों पर पड़ने की संभावना है, यहां भाजपा का जोर जनाधार बढ़ाने पर है। इस क्षेत्र में छोटा उदेपुर, दाहोद, भरूच और मांगरोल कुल 4 लोकसभा सीटें आती हैं। विधानसभा की 28 सीटों पर वनवासी मतदाताओं का प्रभुत्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+