अफ्रीका से युवक-युवती पेट में छिपाकर लाए ऐसी चीज, डॉक्टरों ने X-ray कर निकाली, दंग रह गए अधिकारी

अहमदाबाद। भारत सरकार के डायरेक्टोरेट आॅफ रेवेन्यू इंटे​लीजेंस डिपार्टमेंट ने ऐसे युवक-युवती को पकड़ा, जो पेट में प्रतिबंधित चीज छिपाकर लाए थे। दोनों साउथ अफ्रीका से आए थे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उनकी चेकिंग हुई, जहां उन पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्हें पकड़कर अस्पताल ले जाया गया।

साउथ अफ्रीका से आए थे

साउथ अफ्रीका से आए थे

युवक को सोला सिविल हॉस्पिटल और महिला को अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां एक्स-रे करने पर उनके पेट में टैब्लेट-कैप्सूल नजर आए। डॉक्टरों ने बताया कि, पुरुष के पेट में 85 और महिला के पेट में 50 से ज्यादा टैब्लेट-कैप्सूल थे। वो प्रतिबंधित ड्रग्स थीं। उन्हें निकाला गया।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़े गए

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़े गए

डायरेक्टोरेट आॅफ रेवेन्यू इंटे​लीजेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा कि, उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट से इस बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद उक्त युवक-युवती को पकड़ा गया। इसके बाद जांच की गई। तब डॉक्टरों ने पेट से 2 इंच लंबे 50 से ज्यादा कैप्सूल निकाले। उन्हें डायरेक्टोरेट आॅफ रेवेन्यू इंटे​लीजेंस डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया।

पूछताछ की जा रही

पूछताछ की जा रही

डॉक्टरों का कहना है कि, मेडिकल प्रोसिजर के दौरान युवती घबराई हुई थी। वह कुछ नहीं बोल पा रही थी। एक्स-रे किए जाने पर उसके पेट में टैब्लेट-कैप्सूल दिखे, तब उन्हें निकालने के लिए कहा। दोनों अब ठीक हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+