महिला के पेट में थे 17 काले-चिकने पत्थर, डॉक्टरों ने छोटी आंत काटकर उससे निकाले बाहर

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एक चौंकाने वाला केस देखने को मिला। एक महिला की आंतों में 17 काले-चिकने पत्थर फंसे हुए थे, जिन्हें यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बाहर निकाला। वे पत्थर मछली घर में रखे जाने वाले पत्थरों जैसे थे। डॉक्टरों ने बताया कि यह पथरी ही थी, जो चिकने-काले पत्थरों के रूप में महिला के पेट में जमा हो गई थी। उस महिला को अरसे से पेट दर्द की शिकायत थी।

black smooth stones found in womans intestines

डॉ. नीतिन परमार ने बताया कि नवा वाडज की 52 वर्षीय महिला का इलाज किया गया है। वह काफी समय से पेट दर्द से परेशाने थी और उसे उल्टी भी आती थीं। 10 जनवरी को उसका प्राथमिक इलाज किया गया था। उसके बाद उसे सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया। जहां डॉ. कल्पेश पटेल और डॉ. दिनेश परमार ने एक्स-रे रिपोर्ट पता किया कि, उसकी आंतों में पत्थर हैं। जिसके बाद उसका सिटी स्केन कराया गया, जिसमें 10 से 15 पत्थर होने की संभावना जताई गई।

हालांकि, जब ऑपरेशन शुरू किया गया, तो 3 घंटे की मशक्कत के बाद 17 पत्थर निकाले गए। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की आंतें संकरी होने के कारण पत्थर अंदर ही अटक गए थे।किडनी और एपेंडिक्स की तरह आंतों में भी पथरी होती है। पर आंतें मोटी होने के कारण मल के रास्ते से बाहर निकल जाती हैं। आंतें संकरी होने के कारण पथरी बाहर नहीं निकल पाई और पत्थर बन गई। इन पत्थरों को बाहर निकालने के लिए, आंतों के एक हिस्से को काटना पड़ा था। अब पीड़िता स्वस्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+