महाराष्ट्र के बाद गुजरात में भी कमल का कमाल
गुजरात के सूरत और वापी में नगरपालिका चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। इनमें बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है।
सूरत (गुजरात)। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का असर नगरपालिका चुनावों में दिखाई दे रहा है। पहले महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात के कई जिलों में हुए नगरपालिका चुनावों में बीजेपी को फायदा नजर आ रहा है।

सूरत की 28 सीटों में बीजेपी ने जीती 27 सीटें
गुजरात के सूरत और वापी में नगरपालिका चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। इनमें बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। लोगों ने बीजेपी के पक्ष में जमकर मतदान किया है।
सूरत के कनकपुर-कंसड़ नगरपालिका चुनाव में कुल 28 सीटों पर नतीजे सामने आए हैं। इनमें बीजेपी ने 27 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस पार्टी को महज एक नगरपालिका सीट पर जीत मिली है।
गुजरात के वापी नगरपालिका चुनाव में 44 सीटों के नतीजे सामने आए हैं। इन नतीजों में बीजेपी को ही फायदा मिला है। वापी की 44 नगरपालिका सीटों में से बीजेपी के खाते में 41 सीटें गई हैं। बाकी बची तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल किया है।
वापी की 44 सीटों में से बीजेपी के खाते में गई 41 सीटें
कुल मिलाकर गुजरात के इन दोनों जिलों की नगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। माना यही जा रहा है कि नोटबंदी की वजह से बीजेपी को ये फायदा मिला है।
बता दें कि महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। अब तक 2501 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं जिनमें से भाजपा ने सबसे ज्यादा 610 सीटें जीती हैं।
जीत पर क्या बोली बीजेपी?
इस बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नोटबंदी को लेकर कहा कि हम लोगों के भले के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि विपक्ष हमारी आलोचना कर रहा है। बावजूद इसके लोग हमें चुनकर अपना फैसला सुना रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुजरात और महाराष्ट्र के नगरपालिका चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र के नतीजे बता रहे हैं देश की जनता कालेधन के खिलाफ मोदी सरकार की लड़ाई का समर्थन कर रही है।
दूसरी ओर महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications