कोरोना के हॉटस्पॉट बने सूरत और अहमदाबाद में लगाई गईं नई पाबंदियां, 4 से ज्यादा लोग जुटने की मनाही

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना का हॉटस्पॉट बने सूरत और अहमदाबाद में प्रशासन से कुछ और पाबंदियां लगा दी हैं। ऐसे में जबकि, देश में अनलॉक-5 की तैयारी चल रही है.. उस वक्त इन शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आंशिक पाबंदियां लागू की गई हैं। प्रशासन ने अहमदाबाद में रात 10 बजे बाद सिर्फ दवा की दुकानें रखने की अनुमति दी है। बाकी सब बंद करा दी जाएंगी।

before Unlock-5, new Restrictions allows in ahmedabad and surat cities due to coronavirus

Recommended Video

    Unlock 5.0 Guidelines: MHA ने जारी की Guideline, 15 October से खुलेंगे Theater | वनइंडिया हिंदी

    इसी तरह सूरत में धारा-144 लागू की गई है। सूरत के पुलिस आयुक्‍त अजय तोमर ने इस बारमे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, शहर में धारा-144 की घोषणा की गई है, जिसके अनुसार एक जगह पर 4 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, अहमदाबाद शहर के बारे में महानगर पालिका के आॅफिसर डॉ. राजीव गुप्‍ता ने बताया कि शहर में लोग मास्‍क नहीं लगा रहे हैं। कुछ तो सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे। इसलिए रात 10 बजे बाद दुकानें बंद रखने के आदेश देने पड़े हैं। अब सिर्फ दवा की दुकानों को ही खुली रखने की मंजूरी रहेगी।

    before Unlock-5, new Restrictions allows in ahmedabad and surat cities due to coronavirus

    बता दें कि, बीते रोज राज्य में कोरोना के 1381 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 11 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद में कोरोना के 36651 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 1810 लोगों की जान चली गई। वहीं, सूरत में कोरोना के 28871 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्‍या 767 पहुंच गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+