पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आया BCCI, देगा 20 करोड़ रुपये

Ahmedabad News, अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुलवामा (pulwama) आतंकी हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद के लिये करोड़ रूपये दान देने का फैसला किया है। इस हमले में कम से कम 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे। बीसीसीआई ने अधिकारियों ने 23 मार्च को IPL के पहले दिन भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित करने की योजना बना रहे है और वहीं पर यह राशि सेना को दी जाएगी।

BCCI came forward to help families of martyrs in Pulwama attack

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, सीओए ने 'आर्मी वेल्फेयर फंड' के लिए 20 करोड़ रूपये देने की मंजूरी दी गई है। आईपीएल के लिये भव्य उद्घाटन समारोह नहीं करने के बजाय इसकी राशि को सैन्य बलों की मदद के लिये देने का फैसला किया था। इस राशि को आर्मी वेल्फेयर फंड और राष्ट्रीय रक्षा कोष को दिया जायेगा।

23 मार्च को चेन्नई में होने वाले शुरुआती मेच में भारत के तीनों सैन्य बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की उपस्थिति में ही आर्मी वेल्फेयर फंडमें 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल आईपीएल उद्घाटन समारोह का बजट तकरीबन 15 करोड़ रुपये रहा था। बीसीसीआई इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर इस राशि को आर्मी वेल्फेयर फंड और राष्ट्रीय रक्षा कोष को देगा। बता दें कि शुरुआती मेच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+