केजरीवाल को नहीं मिला मोदी से मिलने का वक्त

जिसके बाद केजरीवाल अब वापस अहमदाबाद जा रहे हैं। उन्हें गुजरात पुलिस ने गांधीनगर से पहले ही रोंक दिया था। गांधीनगर की तरफ कूच करने वाले केजरीवाल का यहां जबर्दस्त विरोध हुआ। उन्हें काले झंडे दिखाए गये, लोगों ने उनका विरोध किया। केजरीवाल गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर आये हुए हैं, जहां वह मोदी के विकास दावों की जांच कर रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि हम मोदी से सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, वह हमें बताएं कि उन्होने क्या विकास किया है। अगर वह आज नहीं मिल सकते हैं तो कल का वक्त दें, कल का नहीं तो अगले दिन का वक्त दें। मैं कभी भी उनसे मिलने के लिए तैयार हूं। केजरीवाल अपनी गुजरात विजिट के चौथे दिन यानी कल मीडिया को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications