कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में यह पेट्रोल पंप वाला दे रहा है 2 रुपए कम कीमत में पेट्रोल

अहमदाबाद। कोरोना-लॉकडाउन के दरम्यान कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में अनोखी पहल शुरू करते हुए अहमदाबाद का एक पेट्रोल पंप संचालक प्रति लीटर पेट्रोल दो रुपये कम कीमत पर दे रहा है। यहां गुरुदेव पेट्रोल पंप के संचालक अजय जानी ने अपने दो पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा कोरोना वॉरियर्स के लिए शुरू की है।

अहमदाबाद में अजय जानी के पेट्रोल पंप के चर्चे

अहमदाबाद में अजय जानी के पेट्रोल पंप के चर्चे

अजय जानी के मणिनगर और ओढ़व क्षेत्र में एक-एक पेट्रोल पंप हैं। बतौर पेट्रोल पंप संचालक वह अहमदाबाद में बीते करीब 45 दिनों से पेट्रोल 2 रुपए सस्ता बेच रहे हैं। अजय जानी कहते हैं कि, शहर में कोरोना वॉरियर्स के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं होने लगीं तो मुझे बुरा लगा। आमजन में जागृति के लिए हमने यह छोटा प्रयास शुरू किया, कि कोरोना वॉरियर्स को सस्ता पेट्रोल मुहैया कराएंगे।'

इन लोगों के लिए सस्ता दे रहे हैं पेट्रोल

इन लोगों के लिए सस्ता दे रहे हैं पेट्रोल

'इसलिए हमने डॉक्टर, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, गृहरक्षक दल के जवानों का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें दो रुपये प्रति लीटर कम दर से पेट्रोल मुहैया करवा रहे हैं। कोरोना की यह लड़ाई ज्यादा दिनों तक जारी रहेगी। मगर, हमारे एक प्रयास से कोरोना वॉरियर्स में उत्साह आएगा। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी इस अभियान में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।'

राशन किट का भी बांट रहे हैं

राशन किट का भी बांट रहे हैं

गुरुदेव पेट्रोलियम के संचालक अजय जानी ने यह भी कहा कि, पेट्रोल दो रुपये कम देने के साथ-साथ हम गरीबों को पिछले 40 दिनों से राशन किट का भी वितरण कर रहे हैं। हमारा यही मानना रहा है कि, कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करना समाज का कर्तव्य है। साथ ही वंचितों को भी आर्थिक मदद देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+