पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिजनों के लिए यह चायवाला देगा अपनी कमाई, लोगों की लगीं कतार

Gujarat News, गांधीनगर। पुलवामा के शहीद जवानों के परिजनों को मदद देने में देश का हर तबका अपने-अपने स्तर के प्रयास कर रहा है। गुजरात में अहमदाबाद शहर के एक चाय बेचने वाले शख्स ने भी अपनी पूरे दिन की कमाई शहीदों के परिजनों को भेजने का फैसला लिया है। उसने अहमदाबाद ईस्ट में स्ट्रीट पर अपनी स्टॉल लगाई है, जिसकी चाय पीने के लिए लोगों की कतारें भी लग गई हैं।

Pulwama terror attack LIVE updates

जब वह चाय बेच रहा था, तभी संवाददाता को वहां एक ऐसा शख्स मिला जो कभी बाजार की चाय नहीं पीता था। मगर, आज उसने इस चायवाले की चाय खरीदकर पी। उसने कहा, "मैं बाजार की चाय नहीं पीता, लेकिन इस चाय वाले से पी रहा हूं, क्योंकि, मेरी चाय का पैसा शहीद जवानों के परिवार के लिए जाने वाला है।"

ऐसा कहते हुए उसने चायवाले को 100 को नोट थमाया और कहा कि मुझे बाकी पैसा नहीं चाहिये। आप जो फंड जमा कर रहे हो, उसमें मेरा ये छोटा सा योगदान है।"
वहीं, चायवाले ने बताया कि सुबह से 12 तक चार घंटो में उसने 700 रुपए चाय से कमा लिए हैं। उम्मीद है आज रात तक 200 रुपए से ज्यादा कमाई होगी। आज के दिन की कमाई का यह पैसा वह शहीदों के लिए डॉनेट करेगा।

Pulwama terror attack LIVE updates

लोग फेसबुक, वॉट्सएप पर इस चायवाले की भावुकता की प्रशंसा कर रहे हैं। आस-पास के लोगों की कतार इस चायवाले के लिए लग गई हैं। वह भी अपने कस्टमर्स के लिए इंतजार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+