Ahmedabad municipal election result: भाजपा को अहमदाबाद में बहुमत, जीत का जश्न मनाने आए अमित शाह

अहमदाबाद। आज गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के नगर निगम (महानगर-पालिका) के चुनाव परिणाम जारी हुए। सत्तारूढ़ भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अन्य सभी दलों को पीछे छोड़ दिया। इससे बहुमत का रास्ता भी खुल गया। दोपहर 3 बजे तक ही भाजपा अहमदाबाद की 192 सीटों में से 72 जीत चुकी थी। एक घंटे बाद उसने और सीटें भी जीतीं। कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ। वहीं, ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम रुझानों में कुछ समय तक कुछ इलाकों में आगे रही। अब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

Recommended Video

    Gujarat Municipal Results: BJP की बम्पर जीत पर बोले Amit Shah, गढ़ रहा बकरार | वनइंडिया हिंदी
    ahmedabad municipal corporation election 2021 result

    सभी सीटों के परिणाम आने में अभी समय
    चुनाव आयोग की टीमें वोटों की काउंटिंग कर रही हैं। पूरी तस्वीर साफ होने में कुछ घंटे और लग सकते हैं। सुबह के समय ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को भी 4 सीटों पर बढ़त मिली। बता दिया जाए कि, यहां अब तक जो चुनाव हुए, सत्तारूढ़ भाजपा का ही वर्चस्व रहा। हालांकि, बीते रविवार को फिर चुनाव की वोटिंग हुई तो रिजल्ट को लेकर लोगों में तरह-तरह के कयास लग रहे थे। अंतत: भाजपा ही फिर से जीतते चली गई।

    जश्न मनाने अहमदाबाद आए अमित शाह
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे हैं। वह भाजपा के विजय-जश्न में शामिल होंगे। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मैं सभी 6 महानगरों के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं अपनी पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस चुनाव में कड़ी मेहनत की। मैं गुजरात की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा में आपका जो विश्वास है, उस भरोसे को पार्टी बेकार नहीं जाने देगी।' उन्होंने कहा कि, सरकार 6 नगर निगमों के विकास के लिए हरसंभव कोशिश करेगी।'

    ahmedabad municipal corporation election 2021 result

    दोपहर 3 बजे तक: सभी नगर निगमों में भाजपा ही आगे
    अहमदाबाद के अलावा आज 23 फरवरी को ही अहमदाबाद महानगर पालिका के अलावा गुजरात की अन्य 5 महानगर-पालिकाओं के भी चुनाव परिणाम आ रहे हैं। जिनमें सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर शामिल हैं। इस प्रकार गुजरात में ये कुल 6 महानगर पालिकाएं हैं, जहां चुनाव हुए हैं।

    - भाजपा को वडोदरा की 11 सीटों पर बढ़त है। जबकि, 10 सीटों पर कांग्रेस आगे है।
    - जामनगर में भी भाजपा 11 सीटों पर आगे है। जबकि, 6 सीटों पर कांग्रेस। अन्य चार सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
    - राजकोट की 20 सीटों पर भाजपा आगे। कांग्रेस का यहां बुरा हाल। महज 2 सीटों पर कांग्रेस आगे।
    - भावनगर में भी भाजपा ही सबसे आगे। उसे यहां 23 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस 6 सीटों पर है।

    अहमदाबाद में सबसे कम मतदान हुआ
    चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि, अहमदाबाद में 42.5 प्रतिशत और जामनगर में 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा राजकोट में 50.7 प्रतिशत, भावनगर में 49.5 प्रतिशत, वडोदरा में 47.8 प्रतिशत और सूरत में 47.1 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, इसके अनुसार, सबसे कम मतदान अहमदाबाद में हुआ।

    ahmedabad municipal corporation election 2021 result

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+