Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमित शाह के बेटे की सगाई में जेटली और राजनाथ ने भी की श‍िरकत, गुलज़ार हुआ अहमदाबाद

amit-shah-gujrat
नई दिल्ली। अमित शाह के बेटे की सगाई पर तमाम दिग्गजों समेत कई हस्त‍ियों ने श‍िरकत की। हालांकि मामले पर खबर आई थी कि सगाई के लिए म्यूनिसिपल नियम तोड़कर सड़क बनाई गई।

सगाई के लिए हाइवे अथॉरिटी के नियमों को ताक पर रख स्टेट हाइवे का डिवाइडर तोड़ सड़क बना दी गई है। अहमदाबाद महानगर पालिका शाह की बेटे के शादी के लिए इतनी उत्साहित है कि उसने डिवाइडर का एक बड़ा हिस्सा तोड़ने में सतर्कता बरतना जरूरी नहीं समझा।

पढ़़ें- कैसे निपटेगी बीजेपी

एक स्थानीय अखबार के मुताबिक अमित शाह के बेटे की सगाई के लिए अहमदाबाद महानगर पालिका ने नियमों को ताक पर रख दिया है। इस सगाई में पीएम नरेंद्र मोदी के भी पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में गुजरात स्टेट हाइवे के डिवाइडर का एक बड़ा हिस्सा तोड़ रातों-रात सड़क निर्माण करवा दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर के बगल से गुजरी अप्रोच रोड पिछले कई सालों से जर्जर थी, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अब शाह के बेटे की सगाई है, तो अप्रोच रोड के अलावा डिवाइडर तोड़ कर भी सड़क बनवाई गई है। हालांकि इस पर किसी भी पार्टी नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+