गायब नाबालिग बेटी ने किया पापा को फोन, ससुर की हत्या में काट रही जेल

अहमदाबाद में युवक ने दिया नाबालिग को झांसा, सूरत ले जाकर कर ली शादी, फिर वो ससुर की हत्या में जेल चली गई..

Gujarat News, अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद स्थित कृष्णा नगर से लापता नाबालिग लड़की हत्या के आरोप में सूरत की जेल काट रही है। यह लड़की नवरात्रि के दौरान गरबा महोत्सव से गायब हुई थी। एक रोज जब उसने अपने पिता को फोन किया तो हकीकत सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने उसके पिता तक पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। आखिरकार, लड़की को एक हत्याकांड में आरोपी मानते हुए पुलिस ने सूरत जेल में कैद कर लिया।

नाबालिग युवती से लड़के ने की जबरन शादी, छूटने के लिए उसने ससुर को मारा

नाबालिग युवती से लड़के ने की जबरन शादी, छूटने के लिए उसने ससुर को मारा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला लड़की के अपहरण और फिर शादी के बाद एक मर्डर होने का है। अहमदाबाद में ही एक युवक ने इस नाबालिग लड़की को ब्रेनवॉश किया था। युवक ने उसे नौकरी का लालच दिया और सूरत ले गया। जहां सूरत के कतारगाम इलाके में उससे शादी कर ली। एक रोज लड़की के ससुर का मर्डर हो गया। पुलिस ने जब मर्डर की जांच-पड़ताल शुरू की तो लड़की को ही दोषी माना। पुलिस का कहना है कि लड़की ने ससुर की हत्या उसकी छाती पर कूद कूदकर की थी, जिससे बूढ़े की जान चली गई। जिसे सब बीमारी से मौत होना बता रहे थे। मगर, पुलिस ने लड़की को ही पकड़ा और उसे जेल करा दी।

लड़की के पिता ने सुना तो वह दंग रह गए

लड़की के पिता ने सुना तो वह दंग रह गए

वहीं, जब लड़की के पिता को मालूम चला कि उसकी बेटी से किसी युवक ने शादी कर ली और बेटी पर उसके बाप को मार डालने के आरोप लगे हैं, तो लड़की के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने अपनी बेटी की उम्र 14 साल बताई है। पिता के मुताबिक, उनकी बेटी की उम्र चार महीने में ही चार साल बढ़ गई, कैसे? जबकि उसकी बेटी को तो कोई लड़का अपहरण कर ले गया था। पीड़ित पिता की ओर से अब अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है।

जेल भेजा तो पता चला कि बेटी कहां है

जेल भेजा तो पता चला कि बेटी कहां है

इस मामले में अहमदाबाद के कृष्णनगर पुलिस स्टेशन पर तैनात इन्सपेक्टर वीआर चौधरी का कहना है कि उक्त लड़की अहमदाबाद के कृष्णानगर इलाके से बीते अक्टूबर महीने में गायब हो गई थी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिल पाई थी। सूरत में पुलिस ने उसे एक हत्या के आरोप में जेल भेजा तो पता चला कि वह वहां है।

 जेल से ही पिता को फोन कर सारी बातें बताई

जेल से ही पिता को फोन कर सारी बातें बताई

हत्या की यह वारदात 11 नवंबर को सूरत के कतारगाम इलाके में अंजाम दी गई थी। लड़की ने कुबूला है कि उसी की वजह से ससुर की जान गई। लड़की ने सूरत जेल से ही अपने पिता को फोन का सारी बातें बताई हैं। अब हम उस लड़के से भी पूछताछ करेंगे, जिसने लड़की के नाबालिग होते हुए भी उससे जबरन शादी कर ली। लड़की के पकड़े जाने के बाद वह लड़का भी हिरासत में ले लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+