अहमदाबाद: BRTS बस स्टैंड के पास लग्जरी बसों में लग गई आग, देखते ही देखते 5 बसें हुईं खाक

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में बीआरटीएस बस स्टैंड के पास खड़ी लग्जरी बसों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक पांच बसें जल गईं। वो खाक हो गईं। आग और धुंए के गुबार के साथ उनसे चिर्रांध आने लगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। बताया जा रहा है कि, वहां आग की चपेट में 10 में से 7 बसें आ चुकी थीं।

ahmedabad: Fire In Luxury Buses Near BRTS Bus Stand, five bus burnt

फायर ब्रिगेड की टीम ने बाद में हालांकि, आग पर काबू पाकर अन्य बसों को जलने से बचा लिया। एक व्यक्ति ने बताया कि, उक्त बसें बीआरटीएस बस स्टैंड के पास मंगलेश्वर महादेव मंदिर के बगल में खड़ी थीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि, वहां जिन बसों में आग से ज्यादा नुकसान हुआ था, उनके अलावा दो अन्य लग्जरी बसों व एक कार को भी आग ने प्रभावित किया। जब तक फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके वहां पहुंची, तब तक 5 बसें पूरी तरह जल चुकी थीं।

ahmedabad: Fire In Luxury Buses Near BRTS Bus Stand, five bus burnt

अहमदाबाद में ही इससे पहले बीआरटीएस की एक बस अंडरब्रिज की दीवार से टकरा गई थी। जिससे बस दो फाड़ हो गई थी। डिवाइडर दीवार से टकराकर लकड़ी की तरह दो हिस्सों में फट गई थी। हालांकि, एक्सीडेंट में बस के ड्राइवर का चमत्कारिक रूप से बचाव हो गया। वहीं, सुपरवाइजर व अन्य दो यात्रियों को हल्की चोटें आईं। एक्सीडेंट से इसलिए भी जनहानि नहीं हुई, क्योंकि तब बस में दो यात्री ही सवार थे। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+