गिरफ्तारी से बचने पिता-पुत्र ने बहू के पास भेजा ढाई करोड़ रु. कैश, बहू ने पुलिस को दे करा दिया रिश्वत का केस

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के चर्चित बिल्डर रमण पटेल और बेटा मोनांग पटे के घर में जारी कलह अब बड़ा विवाद बनकर सामने आ गई है। इन पिता-पुत्र के ​खिलाफ बहू की ओर से रि‌श्वत देने का मामला दर्ज करा दिया गया है। उसने अपने पति और ससुर पर मानसिक और शारीरिक यातना देने के साथ-साथ हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। ऐसे में अब गिरफ्तारी से बचने के लिए पिता-पुत्र ने अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगा दी है। हालांकि, यह बहू से समझौते के बिना मुमकिन नहीं है।

ahmedabad Builder Father and son dispute with Daughter in law, know whats happened so far

यह मामला अधिक पेचीदा तब हो गया, जब पिता-पुत्र ने गिरफ्तारी से बचने बहू के पास ढाई करोड़ रुपए का कैश भिजवा दिया। तो वहीं बहू ने नोटों के बंडल पुलिस को सौंपते हुए पति व ससुर के खिलाफ रि‌श्वत देने का मामला दर्ज करा दिया। यह पूरा विवाद दरअसल बहू की प्रताड़ना के मामले से ही शुरू ​हुआ था।

ahmedabad Builder Father and son dispute with Daughter in law, know whats happened so far

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ढाई करोड़ रुपए जब्त कर आरोपी बिल्डर पिता-पुत्र के खिलाफ रिश्वत देने का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ उनकी ही बहू ने ही मानसिक और शारीरिक यातना देने के साथ-साथ हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था। बहू ने थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी। जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए बिल्डर रमण पटेल और बेटा मोनांग पटे ने उसे रकम देकर मनाने की कोशिश की है। वहीं, बहू ने रिश्वत देने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+