आसाराम के आश्रम से 27 साल का लड़का लापता, हैदराबाद से अहमदाबाद आया था, खोज करते फिर रहे माता-पिता

अहमदाबाद। शिष्या से यौन-दुर्व्यवहार के जुर्म में उम्रकैद भुगत रहे कथावाचक आसाराम के आश्रम से एक और बुरी खबर है। आसाराम का अहमदाबाद के साबरमती इलाके में जो आश्रम है, वहां से एक 27 साल का लड़का गायब हुआ है। वह लड़का 3 नवंबर को हैदराबाद से आया था। उसके कुछ दोस्‍त भी थे। बताया जा रहा है कि दोस्त वापस लौट गए थे, लेकिन वह नहीं लौट सका। कई दिनों तक कोई खैर-खबर न मिलने पर माता-पिता उसकी तलाश में अहमदाबाद पहुंचे। हालां‍कि, उन्‍हें वह वहां नहीं मिला।

a 27 years old hyderabad boy missing from asaram bapu sabarmati ashram

साबरमती आश्रम का मामला
माता-पिता ने आसाराम के कर्मियों से पूछताछ की तो उन्‍होंने कोई जानकारी नहीं दी। इस तरह लड़के के लापता होने का खुलासा हुआ। उसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। किसी युवक के आसाराम के आश्रम से लापता होने का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2008 में दीपेश और अभिषेक नाम के दो भाई भी इसी आश्रम से लापता हो गए थे। पुलिस ने खोज-बीन शुरू की तो कुछ दिनों बाद दोनों की लाशें मिली थीं। ध्‍यान देने वाली बात यह है कि, वे दोनों भाई आश्रम के गुरुकुल में ही पढ़ाई करते थे। तत्‍कालीन पुलिस कमिश्नर डीके. त्रिवेदी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। घटना के बाद ऐसी चर्चा थीं कि आश्रम में तंत्र-मंत्र के लिए बच्चों की बलि दे दी गई थी। हालांकि, बाद में वो मामला ठंडा पड़ गया।

a 27 years old hyderabad boy missing from asaram bapu sabarmati ashram

पिता-​पुत्र दोनों भुगत रहे हैं उम्रकैद
आसाराम इन दिनों जेल में ही है, और उसका बेटा नारायण साईं भी उम्रकैद भुगत रहा है। दरअसल, आसाराम ने एक लड़की के साथ गंदी हरकतें की थीं, तब उस लड़की की बहन ने आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सितंबर 2013 में ​आसाराम की गिरफ्तारी हुई थी। उससे पहले आसाराम ने बचने के​ लिए खूब कोशिशें की थीं। उसके समर्थकों ने कभी इंदौर तो कभी जोधपुर..कभी शाहजहांपुर में पीड़ित पक्ष को धमकियां दीं। बाद में जब पुलिस ने आसाराम को पकड़ लिया,तो भी समर्थकों ने उत्पात मचाया था। आसाराम लगभग 10 हजार करोड़ के साम्राज्य का प्रमुख था। उसकी पहचान एक कथावाचक संत के रूप में हो गई थी। हालांकि, कई और धंधे भी चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+