यहां 21 साल के लड़के को लील गया कोरोना, नहीं थी उसे कोई और बीमारी, 30 घंटे में हुई मौत

अहमदाबाद। कोरोना वायरस के कहर से अहमदाबाद कांपने लगा है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा ढ़ाई हजार पार चला गया है। 128 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को शहर में नए 164 पॉजिटिव मामले दर्ज हुए। साथ ही 19 मौतें भी दर्ज हुईं। जिनमें से 15 मरीजों की मौत सिविल अस्पताल एवं 4 की मौत एसवीपी हॉस्पिटल में हुई। मृतकों में एक 21 वर्षीय युवक भी शामिल है, जिसे कोरोना के लक्षण दिखने पर भर्ती किया गया था। मगर, वह 30 घंटे से ज्यादा नहीं जी पाया।

अहमदाबाद में सबसे चौंकाने वाला मामला

अहमदाबाद में सबसे चौंकाने वाला मामला

डॉक्टरों ने बताया कि, शहर में जिस 21 साल के लड़के की जान गई, उसे कोई और बीमारी नहीं थी। वह कोरोना वायरस से जंग हार गया। वह युवक वेटर था और घोड़ासर में रहता था। अहमदाबाद में अब तक हुई मौतों में उस युवक की उम्र सबसे कम है। चिंता की एक अन्य बड़ी वजह यह है कि, उसे किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी। बस पता चला था कि, उसमें कोरोना के लक्षण हैं तो हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया। मगर, 30 घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया।

यहां एक परिवार के 7 लोग सं​क्रमित हुए

यहां एक परिवार के 7 लोग सं​क्रमित हुए

अहमदाबाद के निकट वस्त्राल में एक ही परिवार के 7 सदस्यों को कोरोना से ग्रस्त पाया गया है। इनमें कुछ बच्चियां भी शामिल हैं। शहर में कोट इलाके के केवल-5 वार्ड में कोरोना नियंत्रण से बाहर चला गया है। अहमदाबाद के सिविल हाॅस्पिटल के एक डॉक्टर का कहना है कि, हमारे यहां कोविड वार्ड मरीजों की जिंदगी और मौत की जंग का मैदान बन चुका है। पिछले 24 घंटे में 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिनमें से 15 लोग सिविल हाॅस्पिटल के आईसीयू में ही थे।

राज्य के कुल मरीजों के आधे से ज्यादा अहमदाबाद से

राज्य के कुल मरीजों के आधे से ज्यादा अहमदाबाद से

यह शहर गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। इस एक शहर में ही 100 से ज्यादा जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं। यहां सक्रिय मरीजों की तादाद 1600 से ज्यादा है। इतना ही नहीं, यहां राज्य के कुल मरीजों के आधे से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस शहर में अब प्रति 8 मिनट पर कोरोना का नया मामला सामने आ रहा है।

यहां हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

यहां हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

इतना ही नहीं, अहमदाबाद शहर देश के उन टॉप-5 शहरों में से भी एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है। गुरुवार तक शहर के अस्पतालों से 101 लोग कोरोना वायरस को मात देकर अपने घरों पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+