गुजरात: कोरोना से संक्रमित मिले साबरमती जेल के 7 कैदी, यहीं सजा भुगत रहे हैं कई आतंकवादी
अहमदाबाद। कोरोना वायरस अब गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद की साबरमती जेल तक भी पहुंच गया है। यहां सात कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके चलते इन कैदियों को अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वायरस से संक्रमित मिले पहले दो कैदियों की पहचान इरजरायल खान और नवाब खान के रूप में हुई।

जेल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसी जेल में बम ब्लास्ट करने वाले आतंकवादी भी सजा भुगत रहे हैं। बहरहाल, जेल में कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के इंतजाम किए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि, कोरोना पोजीटिव मिले 5 कैदियों को खाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन सभी की कोरोना की जांच करायी गई थी, तो सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। मगर, जब जेल में लाए जाने पर अचानक इन सभी की तबियत खराब होने लगी, तो दोबारा जांच की गई।

पुन: की गई जांच में पांचों कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। ये सभी कैदी 23 से 26 वर्ष के हैं। इन्हें उपचार के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनसे पहले सेंट्रल जेल में 2 सजायाप्ता कैदी भी कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद से ही यहां हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन अब अन्य मरीजों की जांचें करा रहा है। साथ ही कैदियों अन्य सुरक्षित कक्षों में शिफ्ट किया जाने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications