गुजरात: 8 दिनों से लगातार बढ़ रहे थे कोरोना मरीज, अब कमी आई, अहमदाबाद में 24 घंटे में 24% घटे

अहमदाबाद। हफ्तेभर से गुजरात में नए कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ते जा रही थी, हालांकि बीते 24 घंटे में यह रफ्तार कम हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में 6097 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से अहमदाबाद में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, यह एक दिन में 24 पर्सेंट कम है, इससे पहले यहां रविवार को 2567 नए मरीज मिले थे। जबकि सूरत में 1792 मामले सामने आए हैं, और यहां रविवार को 1979 मामले दर्ज किए गए थे।

6097 new covid 19 patients in Gujarat in A Day, know which city is the hotspot Now?

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, राज्य में 1539 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा राज्य में 2 दिन 0 केस रहने के बाद सोमवार को राजकोट और सूरत जिलों में एक-एक मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। नए मामलों की बात की जाए तो गुजरात में यह लगातार तीसरी बार है, जब यहां 6,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। फिलहाल गुजरात में कोरोना के 32469 सक्रिय मरीज हैं और वेंटिलेटर पर 29 मरीज हैं। विभाग के मुताबिक, इस राज्य में अब तक 8 लाख 68 हजार 301 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि इससे मरने वालों की संख्या 10 हजार 130 है।

6097 new covid 19 patients in Gujarat in A Day, know which city is the hotspot Now?

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, 8 लाख 68 हजार 301 संक्रमितों में से अब तक 8 लाख 25 हजार 702 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि, कल गुजरात के सूरत और राजकोट जिलों में 1-1 मौत दर्ज हुई और प्रदेश में अब तक 868301 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि, इस नए साल में प्रदेश में कोरोना-ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़े। हालांकि, पिछले पिछले 8 दिनों से लगातार बढ़ रहे मामलों में सोमवार को कमी आई। फिलहाल राज्य में 32 हजार 469 एक्टिव पेशेंट हैं, जिनमें से 29 वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 32 हजार 440 की हालत स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+