जिसे राखी बांधती थी छात्रा, वही युवक बन गया उसके लिए दरिंदा, बोला- तेरी वजह से मेरी गर्लफ्रेंड नहीं बनी

Gujarat crime News in Hindi, ​अहमदाबाद। पड़ोस में रहने वाली जिस लड़की से एक लड़का राखी बंधवाता था, उसी से उसने दरिंदगी कर डाली। 'मुंहबोली' बहन से रेप के पीछे उसने अपने प्यार में अड़चन आना वजह बताई। आरोपी ने रेप करने के बाद लड़की से कहा कि तेरी वजह से ही मेरी प्रेमिका दूर हुई। इसलिए, तुझे सबक सिखाने के लिए ऐसा किया।'

जिससे राखी बंधवाई, उसी से की दरिंदगी

जिससे राखी बंधवाई, उसी से की दरिंदगी

घटना अहमदाबाद के वाडज पुलिस थाना इलाके की है, जहां अमय उपाध्याय नामक 19 साल के युवक को किसी लड़की से प्यार हो गया। वह उसके साथ पढ़ती थी। ऐसे में रोजाना उनका मिलना होता था। मगर, अमय के पड़ोस में रहने वाली मुंहबोली बहन ने अमय की उस प्रेमिका को समझाया। अपने से दूर होता देख अमय को मुंहबोली बहन दोषी लगी। ऐसे में उसने मुंहबोली बहन को ही अपनी हवस का शिकार बनाने की ठान ली। एक रोज उसने मुंहबोली बहन से फोन पर बातचीत की और उसके घर जा पहुंचा। जहां उससे दरिदंगी की।

पीड़ित छात्रा ने बताई आपबीती

पीड़ित छात्रा ने बताई आपबीती

अमय के कुकृत्य के बाद मुंहबोली बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने कहा, ''अमय को मैं तबसे जानती थी, जब कक्षा-10 में एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। दोनों कई बार बाहर घूमने गए थे। वह अक्सर मेरे घर आता था और मेरे परिवार को भी जानता था। एक दिन जब मेरी मां और मेरा छोटा भाई घर पर नहीं थे तब मैंने अमय की गलतफहमियां दूर करने के लिये उसे फोन किया। वह आया तो मैंने उसे बताने की कोशिश की कि मेरी वजह से तेरी गर्लफ्रेंड दूर नहीं हुई। मगर, वह बहुत गुस्से में था। उसने मेरे बाल खींचे और थप्पड़ मारे। इसके बाद दरिंदगी की। मैं रोई और उसे अपने घर से बाहर जाने के ​कहने लगी। मगर, वह वहीं डटा रहा। तब मैं उसके चंगुल से छूटकर घर से भागी। बाद में अपने माता-पिता को पूरी बात बताई।'

धारा-376 लगाकर पुलिस ने अरेस्ट किया

धारा-376 लगाकर पुलिस ने अरेस्ट किया

पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आईपीसी धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया। इसके बाद बलात्कारी अमय उपाध्याय को भी दबोच लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+