ब्वॉयफ्रेंड ने प्राइवेट वीडियो किया लीक, दुखी नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदबाद की रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में पता चला कि है कि नाबालिग का अंतरंग वीडियो उसके ब्वॉयफ्रेंड ने लीक कर दिया था। इस वजह से वह परेशान होकर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
घटना छारानगर इलाके की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, डिप्रेशन के चलते लड़की ने सोमवार को पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने उसका अंतरंग वीडियो अपने तीन दोस्तों को शेयर किया था, जिन्होंने उसे सोशल मीडियो पर शेयर कर दिया। मामले की जानकारी होने पर बीते 23 फरवरी को लड़की के परिजनों ने थाने में ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी।
क्या कहती है पुलिस
सरदार नगर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर हेमंत पटेल के मुताबिक, ''वीडियो लीक होने की वजह से लड़की डिप्रेशन में थी। सोमवार की शाम को उसने खुदकुशी कर ली। लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने एक दूसरे की सहमति से अंतरंग वीडियो बनाया था, लेकिन उसके ब्वॉयफ्रेंड ने इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया।''
तीन अभियुक्त गिरफ्तार
हेमंत पटेल ने बताया कि आरोपी ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ आईपीसी और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज दर्ज किया गया है। वहीं, उसके तीन दोस्तों पर वीडियो को आगे सर्कुलेट करने की वजह से आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। चार में से तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है।
VIDEO: अहमदाबाद से जयपुर जाते हवाई जहाज में उड़े कबूतर, यात्रियों में मचा कोलाहल, देखिए